Wipro शेयर 15% तक लुढ़क सकता है! Goldman Sachs, Citi, और UBS ने 'सेल' रेटिंग रखी बरकरार

Wipro Stock Outlook: विप्रो का रेवेन्यू कॉन्स्टेंट करेंसी बेसिस पर लगातार 5वीं तिमाही में गिरा है। वित्त वर्ष 2024 की बात करें तो कंपनी के कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू में 4.4 प्रतिशत की गिरावट आई। 22 अप्रैल को विप्रो का शेयर बीएसई पर लाल निशान में 452.50 रुपये पर खुला लेकिन फिर इसमें तेजी आई। पिछले एक साल में शेयर करीब 20 प्रतिशत चढ़ा है

अपडेटेड Apr 22, 2024 पर 4:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Wipro शेयर को ट्रैक करने वाले 47 एनालिस्ट्स में से 22 ने 'सेल' रेटिंग बरकरार रखी है।

Wipro Stock Outlook: मार्च 2024 तिमाही में विप्रो का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8% की गिरावट के साथ 2,835 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू घटकर 22,208.3 करोड़ रुपये हो गया। वैसे तो कंपनी का यह प्रदर्शन, एक्सपर्ट्स के अनुमान के अनुरूप ही है, लेकिन लगातार कमजोर प्रदर्शन की वजह से कई ब्रोकरेजेस विप्रो शेयर को लेकर नाउम्मीद हैं। विप्रो शेयर को ट्रैक करने वाले 47 एनालिस्ट्स में से 22 ने 'सेल' रेटिंग बरकरार रखी है, वहीं 10 ने 'बाय' रेटिंग दी है। 15 एनालिस्ट्स ने 'होल्ड' कॉल दी है।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स Goldman Sachs, Citi, और UBS ने शेयर के​ लिए 'सेल' रेटिंग को बरकरार रखा है। वहीं Nomura और HSBC ने 'रिड्यूस' रेटिंग दी है। JPMorgan ने व्रिप्रो शेयर के लिए रेटिंग को 'न्यूट्रल' रखा है। विप्रो का रेवेन्यू कॉन्स्टेंट करेंसी बेसिस पर लगातार 5वीं तिमाही में गिरा है। वित्त वर्ष 2024 की बात करें तो कंपनी के कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू में 4.4 प्रतिशत की गिरावट आई। विप्रो की प्रतिद्वंदी कंपनियों में TCS का कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू 3.4 प्रतिशत और इंफोसिस का 1.4 प्रतिशत बढ़ा है।

किस ब्रोकरेज ने ​कितना दिया टारगेट प्राइस


Goldman Sachs ने Wipro शेयर के लिए 'सेल' कॉल बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 420 से बढ़ाकर 430 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि निकट अवधि में भी कंपनी रेवेन्यू ग्रोथ के मामले में अंडरपरफॉर्म ही करेगी। Citi ने 'सेल' कॉल के साथ टारगेट प्राइस को 440 से घटाकर 430 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज ने अर्निंग्स प्रति शेयर (EPS) अनुमान 2% घटा दिया है और उसका मानना है कि कंपनी की FY25 कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर फ्लैट रहेगी। साथ ही प्रदर्शन कमजोर बना रहेगा।

HSBC ने विप्रो स्टॉक के लिए 385 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के बीएसई पर 22 अप्रैल को बंद भाव 452.85 रुपये से करीब 15 प्रतिशत कम है। वहीं डॉमेस्टिक ब्रोकिंग फर्म Kotak Institutional Equities ने 'सेल' रेटिंग दी है लेकिन टारगेट प्राइस बढ़ाकर 440 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। लेकिन कोटक का यह भी कहना है कि क्योंकि शेयर फुल वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है, इसलिए अंडरपरफॉरमेंस जारी रहेगी।

22 अप्रैल को विप्रो शेयर की चाल

22 अप्रैल को विप्रो का शेयर बीएसई पर लाल निशान में 452.50 रुपये पर खुला और 450 रुपये के लो तक गया। लेकिन फिर इसने पिछले बंद भाव से करीब 3 प्रतिशत तक की तेजी देखी और 466 रुपये के हाई को छू गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 461.95 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 2.4 लाख करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में शेयर करीब 20 प्रतिशत चढ़ा है।

IREDA शेयर 11% तक झूमा, Q4 और FY24 नतीजों के बाद निवेशकों ने बढ़ाई खरीद

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।