Get App

Wipro शेयर 15% तक लुढ़क सकता है! Goldman Sachs, Citi, और UBS ने 'सेल' रेटिंग रखी बरकरार

Wipro Stock Outlook: विप्रो का रेवेन्यू कॉन्स्टेंट करेंसी बेसिस पर लगातार 5वीं तिमाही में गिरा है। वित्त वर्ष 2024 की बात करें तो कंपनी के कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू में 4.4 प्रतिशत की गिरावट आई। 22 अप्रैल को विप्रो का शेयर बीएसई पर लाल निशान में 452.50 रुपये पर खुला लेकिन फिर इसमें तेजी आई। पिछले एक साल में शेयर करीब 20 प्रतिशत चढ़ा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 22, 2024 पर 4:34 PM
Wipro शेयर 15% तक लुढ़क सकता है! Goldman Sachs, Citi, और UBS ने 'सेल' रेटिंग रखी बरकरार
Wipro शेयर को ट्रैक करने वाले 47 एनालिस्ट्स में से 22 ने 'सेल' रेटिंग बरकरार रखी है।

Wipro Stock Outlook: मार्च 2024 तिमाही में विप्रो का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8% की गिरावट के साथ 2,835 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू घटकर 22,208.3 करोड़ रुपये हो गया। वैसे तो कंपनी का यह प्रदर्शन, एक्सपर्ट्स के अनुमान के अनुरूप ही है, लेकिन लगातार कमजोर प्रदर्शन की वजह से कई ब्रोकरेजेस विप्रो शेयर को लेकर नाउम्मीद हैं। विप्रो शेयर को ट्रैक करने वाले 47 एनालिस्ट्स में से 22 ने 'सेल' रेटिंग बरकरार रखी है, वहीं 10 ने 'बाय' रेटिंग दी है। 15 एनालिस्ट्स ने 'होल्ड' कॉल दी है।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स Goldman Sachs, Citi, और UBS ने शेयर के​ लिए 'सेल' रेटिंग को बरकरार रखा है। वहीं Nomura और HSBC ने 'रिड्यूस' रेटिंग दी है। JPMorgan ने व्रिप्रो शेयर के लिए रेटिंग को 'न्यूट्रल' रखा है। विप्रो का रेवेन्यू कॉन्स्टेंट करेंसी बेसिस पर लगातार 5वीं तिमाही में गिरा है। वित्त वर्ष 2024 की बात करें तो कंपनी के कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू में 4.4 प्रतिशत की गिरावट आई। विप्रो की प्रतिद्वंदी कंपनियों में TCS का कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू 3.4 प्रतिशत और इंफोसिस का 1.4 प्रतिशत बढ़ा है।

किस ब्रोकरेज ने ​कितना दिया टारगेट प्राइस

Goldman Sachs ने Wipro शेयर के लिए 'सेल' कॉल बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 420 से बढ़ाकर 430 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि निकट अवधि में भी कंपनी रेवेन्यू ग्रोथ के मामले में अंडरपरफॉर्म ही करेगी। Citi ने 'सेल' कॉल के साथ टारगेट प्राइस को 440 से घटाकर 430 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज ने अर्निंग्स प्रति शेयर (EPS) अनुमान 2% घटा दिया है और उसका मानना है कि कंपनी की FY25 कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर फ्लैट रहेगी। साथ ही प्रदर्शन कमजोर बना रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें