महायुति की बंपर जीत का बाजार में जोरदार जश्न चल रहा है। आज निफ्टी करीब 400 अंक ऊपर है तो सेसेक्स 1100 अंक तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को भी बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। दरअसल बाजार को लग रहा है कि महायुति के आने के बाद रिफॉर्म की गाड़ी जोर पकड़ेगी और सरकार अपने खर्च बढ़ाएगी। वैसे भी महाराष्ट्र देश का सबसे समृद्ध और बड़ा इंडस्ट्रियल राज्य है। आइए देखते हैं कि किन- किन सेक्टर को इस जीत का फायदा मिल सकता है।
