Get App

लेखिका महाश्वेता देवी नही रहीं, कोलकाता में निधन

मैग्सेसे पुरुस्कार से सम्मानित लेखिका और समाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का आज निधन हो गया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2016 पर 7:50 PM
लेखिका महाश्वेता देवी नही रहीं, कोलकाता में निधन

मैग्सेसे पुरुस्कार से सम्मानित लेखिका और समाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का आज निधन हो गया। महाश्वेता देवी पिछले कई दिनों से किडनी और खून में बैक्टीरियल इंफेक्शन की शिकायत के कारण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थीं।

महाश्वेता देवी ने कई प्रसिद्ध उपन्यास और कहानियां लिखे जिनमें, हजार चौरासी की मां, रुदाली और आरण्येर अधिकार काफी मशहूर हुए। महाश्वेता देवी आदिवासियों के अधिकारों के लिए आखिरी दम तक लड़ती रहीं और उनकी कहानियों में भी आदिवासियों का दर्द झलकता था। महाश्वेता देवी वही लेखिका हैं जिन्होनें आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुण्डा की कहानी दुनिया तक पहुंचाई। महाश्वेता देवी के निधन पर राजनैतिक शख्सियतों ने भी उन्हे श्रद्धांजली दी है। खबर आते ही ममता बैनर्जी ने ट्वीट कर, अफसोस जाहिर किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें