Get App

iPhone 17 सीरीज कहां मिल रही सबसे सस्ती, क्या अमेरिका, दुबई या सिंगापुर से खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?

iPhone 17: एप्पल का iPhone 17 भारत से अमेरिका, दुबई और सिंगापुर में कितना सस्ता है? जानिए किन देशों में मिल रहा है सबसे किफायती दाम पर iPhone 17 और क्यों भारत दुनिया का सबसे महंगा बाजार साबित हो रहा है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 10, 2025 पर 10:55 PM
iPhone 17 सीरीज कहां मिल रही सबसे सस्ती, क्या अमेरिका, दुबई या सिंगापुर से खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
अमेरिका सबसे सस्ता बाजार है, जहां iPhone 17 भारत से लगभग ₹12,500 सस्ता है।

iPhone 17 Price: अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल (Apple) ने दुनिया भर में आईफोन 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। इसमें चार मॉडल शामिल हैं- iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नया iPhone Air। इस लाइनअप में अपग्रेडेड A19 चिपसेट, ज्यादा बैटरी बैकअप और बेहतर कैमरा सिस्टम दिए गए हैं।

प्री-ऑर्डर ग्लोबली शुरू हो गए हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। सेल 26 सितंबर से शुरू होगी। अगर आप भारत के बाहर से नया iPhone 17 खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहां जानिए अमेरिका, दुबई और दूसरे देशों में इसकी कीमत कितनी होगी।

iPhone 17 की ग्लोबल प्राइसिंग

देश iPhone 17 iPhone 17 Pro iPhone 17 Pro Max iPhone Air
अमेरिका $799 (~₹70,344) $1,099 (~₹96,756) $1,199 (~₹1,05,560) $999 (~₹87,952)
भारत ₹82,900 ₹1,34,900 ₹1,49,900 ₹1,19,900
दुबई (UAE) AED 3,399 (~₹76,817) AED 4,699 (~₹1,06,197) AED 5,099 (~₹1,15,237)
AED 4,299 (~₹97,157)
सिंगापुर SGD 1,299 (~₹89,267) SGD 1,749 (~₹1,20,191) SGD 1,899 (~₹1,30,499)
SGD 1,599 (~₹1,09,883)
वियतनाम VND 24,999,000 (~₹82,497) VND 34,999,000 (~₹1,15,497) VND 37,999,000 (~₹1,25,397)
VND 31,999,000 (~₹1,05,597)

नोट: यहां दी गई कीमतें टैक्स को छोड़कर हैं। कई देशों में लोकल टैक्स जुड़ सकता है, जिससे अंतिम कीमत बढ़ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें