Get App

Yatharth Hospitals का शेयर लगातार 14वें दिन लाल निशान पर बंद, QIP इश्यू प्राइस से भी 30% टूटा स्टॉक

Yatharth Hospitals share price: आज मंगलवाल की गिरावट के साथ यथार्थ हॉस्पिटल्स का शेयर अपने उस इश्यू प्राइस से 30 फीसदी से अधिक गिर चुका है, जिस पर उसने हाल ही में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के तहत इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को शेयर बेचे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2025 पर 3:45 PM
Yatharth Hospitals का शेयर लगातार 14वें दिन लाल निशान पर बंद, QIP इश्यू प्राइस से भी 30% टूटा स्टॉक
Yatharth Hospitals Share: यथार्थ हॉस्पिटल्स एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड के शेयर आज 21 जनवरी को लगातार 14वें दिन लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Yatharth Hospitals share: यथार्थ हॉस्पिटल्स एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड के शेयर आज 21 जनवरी को लगातार 14वें दिन लाल निशान पर बंद हुए हैं। इस दौरान कंपनी के शेयरों में करीब 26 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। यह स्टॉक BSE पर आज करीब 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 434 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। जनवरी के महीने में लगभग हर कारोबारी सेशन में इस शेयर में गिरावट आई है, 1 जनवरी यानी नए साल के दिन को छोड़कर। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 4097.47 करोड़ रुपये पर आ गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 692.85 रुपये और 52-वीक लो 366.30 रुपये है।

Yatharth Hospitals का शेयर QIP इश्यू प्राइस से 30% टूटा

आज मंगलवाल की गिरावट के साथ यथार्थ हॉस्पिटल्स का शेयर अपने उस इश्यू प्राइस से 30 फीसदी से अधिक गिर चुका है, जिस पर उसने हाल ही में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के तहत इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को शेयर बेचे थे।

पिछले साल 24 दिसंबर को पूरी हुई अपनी फंड रेजिंग प्रक्रिया के तहत यथार्थ हॉस्पिटल्स ने सिटीग्रुप, सोसाइटी जनरल और अन्य इंस्टीट्यूशंस को शेयर बेचकर 625 करोड़ रुपये जुटाए थे। यथार्थ हॉस्पिटल्स ने इन इंस्टीट्यूशंस को ₹595 प्रति शेयर के हिसाब से शेयर जारी किए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें