Get App

दो दिन में 44% चढ़ा यह शेयर, फिर भी IPO निवेशक घाटे में, आपको भी लगा है झटका?

Stock Market News: करीब दो साल पहले लिस्ट हुई इस कंपनी के शेयरों को जिन निवेशकों ने पिछले साल अपने पोर्टफोलियो से निकाल दिया था, वह तो फायदे में निकल गए। वहीं जो अभी तक होल्ड कर रहे हैं, वे करीब एक साल से घाटे में बने हुए हैं। पिछले दो दिनों में यह 44% उछला लेकिन अब भी आईपीओ निवेशक घाटे में हैं। क्या आपके भी पास है यह शेयर?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 12, 2025 पर 3:55 PM
दो दिन में 44% चढ़ा यह शेयर, फिर भी IPO निवेशक घाटे में, आपको भी लगा है झटका?
Yatra Online Shares: यात्रा ऑनलाइन के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन रॉकेट बन गए। लगातार दो दिनों की ताबड़तोड़ तेजी के साथ इसके शेयर करीब 40% ऊपर चढ़ चुके हैं।

Yatra Online Shares: यात्रा ऑनलाइन के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन रॉकेट बन गए और अपर सर्किट पर पहुंचे। लगातार दो दिनों की ताबड़तोड़ तेजी के साथ इसके शेयर करीब 44% ऊपर चढ़ गए। अमेरिका में भी लिस्टेड इस कंपनी का शेयर ओवरनाइट 25% उछल गया। हालांकि घरेलू स्टॉक मार्केट में करीब दो साल पहले 28 सितंबर 2023 को लिस्ट हुए यात्रा ऑनलाइन के शेयर अब भी आईपीओ प्राइस से नीचे हैं। आज की बात करें तो इंट्रा-डे में बीएसई पर यह 20% उछलकर ₹138.04 के अपर सर्किट पर पहुंच गया जोकि ₹142 के आईपीओ प्राइस से 2.79% डाउनसाइड है। लगातार दो दिनों की तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 19.56% की बढ़त के साथ ₹137.54 पर बंद हुआ है।

Yatra Online के शेयर क्यों बने हैं रॉकेट?

यात्रा ऑनलाइन के शेयरों की ताबड़तोड़ तेजी की मुख्य वजह इसके जून तिमाही के कारोबारी नतीजे हैं। चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 में सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 298% उछलकर ₹16 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान रेवेन्यू भी दोगुने से अधिक उछलकर ₹100.8 करोड़ से ₹209.8 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 410.7% बढ़कर ₹22.98 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 4.5% से बढ़कर 11% पर पहुंच गया।

होटल्स और पैकेज सेगमेंट की मजबूत ग्रोथ, MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंसेज एंड एग्जीबिटर्स) सेगमेंट की तेजी और 34 नए कॉरपोरेट अकाउंट्स के दम पर कंपनी की ग्रास बुकिंग्स सालाना आधार पर जून तिमाही में 9% बढ़ गई। जून तिमाही में तिमाही आधार पर कंपनी का ग्रास कर्ज भी तेजी से कम हुआ और यह ₹54.6 करोड़ से ₹2.9 करोड़ पर आ गया। सालाना आधार पर जून तिमाही में एयर ट्रैवल का ग्रास मार्जिन 3.1% से सुधरकर 4.6% और होटल्स का ग्रास मार्जिन 7.46% से सुधरकर 9.05% पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें