Yes Bank Shares: यस बैंक क्या कुछ बड़ा प्लान कर रहा है? ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बैंक ने हाल ही में अपने कई सौ कर्मचारियों की छंटनी की है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बैंक अपनी लागत घटाने पर जोर दे रहा है और इसके लिए इसने अपने ऑर्गनाइजेशन में रिस्ट्रक्चरिंग शुरू की है। हमारे सहयोगी CNBC TV-18 ने बताया कि बैंक ने ऑर्गनाइजेशन के सभी डिपार्टमेंट में छंटनी की है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित बैंकिंग शाखाओं में काम करने वाले लोग हुए हैं। यस बैंक ने इस छंटनी भी पुष्टि भी की है, लेकिन उसने नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की सटीक संख्या की कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि इस बीच दूसरी मीडिया रिपोर्टों में बैंक से करीब 500 कर्मचारियों के निकाले जाने की जानकारी आ रही है। हम अभी तक इस आंकड़े की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाए हैं।
