प्राइवेट सेक्टर का यस बैंक (Yes Bank) डूबने की कगार पर पहुंचने के बाद से अब तक काफी संभल चुका है। यह मुनाफे में लौट चुका है। वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 46.6 प्रतिशत बढ़कर 502.43 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की कुल आय सालाना आधार पर 17.5 प्रतिशत बढ़कर 8918.14 करोड़ रुपये हो गई। तिमाही के दौरान एनपीए घटा और डिपॉजिट सालाना आधार पर लगभग 21 प्रतिशत बढ़े। इससे पहले मार्च 2024 तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा दोगुना बढ़कर 452 करोड़ रुपये हो गया था।
