Get App

YES Bank के शेयरों में आया 5% का उछाल, सितंबर तिमाही में मजबूती से बढ़ा बैंक का लोन और डिपॉजिट ग्रोथ

YES Bank ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसके लोन और एंडवासेज में सालाना आधार पर 11.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 1.92 लाख करोड़ रुपये रहा

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 05, 2022 पर 9:15 PM
YES Bank के शेयरों में आया 5% का उछाल, सितंबर तिमाही में मजबूती से बढ़ा बैंक का लोन और डिपॉजिट ग्रोथ
यस बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि मौजूदा शेयरहोल्डर्स के शेयरों के लिए लॉक इन पीरियड अगले साल मार्च में समाप्त होगा

प्राइवेट सेक्टर के लेंडर यस बैंक (YES Bank) के शेयरों में मंगलवार को 5 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया। दरअसल यस बैंक ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (सितंबर 2022 तिमाही) के बिजनेस अपडेट भेजे थे। बैंक ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसके लोन और टोटल डिपॉजिट्स में दोहरो अंकों में बढ़ोतरी दर्ज की है। इसी के बाद आज इसके शेयरों में यह तेजी देखी गई।

YES Bank के शेयर मंगलवार को बीएसई पर 5.19 फीसदी की बढ़त के साथ 16.20 रुपये के स्तर पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में यस बैंक के शेयरों में करीब 24.42 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

YES Bank ने सोमवार देर शाम शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि सितंबर तिमाही में उसके लोन और एंडवासेज में सालाना आधार पर 11.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 1.92 लाख करोड़ रुपये रही। बैंक ने बताया कि इसमें से रिटेल डिस्बर्समेंट सितंबर तिमाही में 12,182 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें