Get App

Yes Bank Share 4% आया नीचे, 24.78 करोड़ शेयरों की खरीद-फरोख्त का दिखा असर

Yes Bank Share Price: शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 32.81 रुपये और निचला स्तर 14.10 रुपये है। अपर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34.10 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22.74 रुपये है। 15 फरवरी को खबर थी कि अमेरिका के कार्लाइल ग्रुप ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिये यस बैंक में 1.35 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 19, 2024 पर 4:24 PM
Yes Bank Share 4% आया नीचे, 24.78 करोड़ शेयरों की खरीद-फरोख्त का दिखा असर
Yes Bank शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 32.81 रुपये है।

Yes Bank Share: 19 फरवरी को प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयर में 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। बीएसई पर सुबह शेयर मामूली बढ़त के साथ 28.45 रुपये पर खुला। दिन में इसने पिछले पिछले बंद भाव से करीब 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी और 27 रुपये का लो छुआ। कारोबार खत्म होने पर शेयर 4.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.10 रुपये पर सेटल हुआ।

शेयर में आई गिरावट की अहम वजह 0.86 प्रतिशत इक्विटी की खरीद-फरोख्त है। ट्रेडिंग सेशन के दौरान यस बैंक में करीब 24.78 करोड़ शेयरों को खरीदे-बेचे जाने की खबर है। इनकी वैल्यू 674 करोड़ रुपये आंकी गई है।

15 फरवरी को Yes Bank में कार्लाइल ग्रुप ने की थी सेलिंग

15 फरवरी को खबर आई थी कि अमेरिका के कार्लाइल ग्रुप ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिये यस बैंक में 1.35 प्रतिशत हिस्सेदारी 1056.9 करोड़ रुपये में बेची है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कार्लाइल ग्रुप की इकाई CA Basque Investments ने यस बैंक के 39 करोड़ शेयर 27.10 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे। इन शेयरों में से 30,63,05,668 शेयरों को मॉर्गन स्टैनली एशिया ने इसी कीमत पर खरीदा। खरीद की कुल वैल्यू 830.08 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें