Get App

YES Bank Share: यस बैंक के शेयर 3% टूटे, लेकिन ICICI सिक्योरिटीज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, जानें पूरी डिटेल्स

YES Bank Shares: यस बैंक के शेयरों में आज 19 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद दबाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में शेयर करीब 3% तक लुढ़क गए। शुद्ध मुनाफे में मजबूत उछाल के बावजूद शेयर बाजार का रिएक्शन इसे लेकर नेगेटिव रहा। सुबह 10 बजे के करीब बीएसई पर YES बैंक के शेयर 3.11% गिरकर 22.73 रुपये के निचले स्तर तक आ गए

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 5:47 PM
YES Bank Share: यस बैंक के शेयर 3% टूटे, लेकिन ICICI सिक्योरिटीज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, जानें पूरी डिटेल्स
YES Bank Shares: ICICI सिक्योरिटीज ने कहा कि YES बैंक ने उम्मीद से बेहतर मुनाफा दर्ज किया

YES Bank Shares: यस बैंक के शेयरों में आज 19 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद दबाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में शेयर करीब 3% तक लुढ़क गए। शुद्ध मुनाफे में मजबूत उछाल के बावजूद शेयर बाजार का रिएक्शन इसे लेकर नेगेटिव रहा। Yes Bank के शेयर कारोबार के अंत में 3.11 फीसदी गिरकर 22.73 रुपए पर बंद हुए हैं। जबकि पिछले एक महीने में यह 4.75 फीसदी बढ़ा है।

यस बैंक का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 55% की बढ़त के साथ 951.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 612.3 करोड़ रुपये रहा था। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 11% बढ़कर 2,465.6 करोड़ रुपये हो गई, जबकि नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 2.4% से बढ़कर 2.6% पर पहुंच गया।

ICICI सिक्योरिटीज की राय

ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने YES Bank के नतीजों को “हेल्दी क्वार्टर” करार देते हुए स्टॉक पर अपनी की ‘HOLD’ रेटिंग बनाए रखी है। साथ ही ब्रोकरेज ने यस बैंक का टारगेट प्राइस पहले के 22 रुपये से बढ़ाकर 24 रुपये कर दिया है और 1.2 गुना वैल्यूएशन मल्टीपल को बरकरार रखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें