Get App

YES Bank के शेयरों में 5% का उछाल, 9 दिनों में 22% चढ़े शेयर, ब्रोकरेज की ये है राय

YES Bank का स्टॉक 23 अक्टूबर को 14.10 रुपये के अपने 52-वीक लो पर था। इस तरह, 52-वीक लो से बैंक के शेयरों में अब तक करीब 80 फीसदी की तेजी आ चुकी है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 73,313.25 करोड़ रुपये हो गया है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 10, 2024 पर 5:24 PM
YES Bank के शेयरों में 5% का उछाल, 9 दिनों में 22% चढ़े शेयर, ब्रोकरेज की ये है राय
यस बैंक (YES Bank) के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (YES Bank) के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक 5.24 फीसदी बढ़कर 25.49 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 25.63 रुपये के 52-वीक हाऊ के छू लिया। बता दें कि स्टॉक 23 अक्टूबर को 14.10 रुपये के अपने 52-वीक लो पर था। इस तरह, 52-वीक लो से बैंक के शेयरों में अब तक करीब 80 फीसदी की तेजी आ चुकी है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 73,313.25 करोड़ रुपये हो गया है।

क्या कह रहा है चार्ट

टेक्निकल की बात करें तो यस बैंक के लिए सपोर्ट 24 रुपये पर देखा जा सकता है, इसके बाद 23 रुपये, 22.3 रुपये और 22 रुपये के लेवल पर सपोर्ट है। ऊपरी स्तर पर शेयर 31 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। एक एनालिस्ट ने मौजूदा लेवल पर मुनाफावसूली करने की सलाह दी है। सितंबर 2023 तक बैंक का ग्रॉस बैड लोन 4319 करोड़ रुपये है।

ब्रोकरेज की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें