Get App

Yes Bank Shares: जून तिमाही के नतीजों के बाद यस बैंक में तूफानी तेजी, 5% बढ़ गया शेयर

Yes Bank share Price: शानदार तिमाही नतीजों के बाद यस बैंक के शेयर आज 22 जुलाई को शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत उछल गए। बैंक ने शनिवार 20 जुलाई को अपने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। बैंक ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 47 प्रतिशत बढ़कर 502 करोड़ रुपये रहा। वहीं तिमाही आधार पर भी बैंक के मुनाफे में 11.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2024 पर 11:45 AM
Yes Bank Shares: जून तिमाही के नतीजों के बाद यस बैंक में तूफानी तेजी, 5% बढ़ गया शेयर
Yes Bank shares: यस बैंक का ग्रॉस- NPA जून तिमाही के अंत में 1.7 प्रतिशत रहा

Yes Bank share Price: शानदार तिमाही नतीजों के बाद यस बैंक के शेयर आज 22 जुलाई को शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत उछल गए। बैंक ने शनिवार 20 जुलाई को अपने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। बैंक ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 47 प्रतिशत बढ़कर 502 करोड़ रुपये रहा। वहीं तिमाही आधार पर भी बैंक के मुनाफे में 11.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बैंक के मुनाफे में उछाल मुख्य रूप से प्रोविसंज में गिरावट के चलते आई। जून तिमाही के दौरान इसका प्रोविजंस 40 फीसदी घटकर 211.80 करोड़ रुपये रहा।

यस बैंक ने बताया कि जून तिमाही के दौरान उसके प्रोविजंस में तेज गिरावट आई, जिसके चलते उसे मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली। इसका प्रोविजंस जून तिमाही में 40 फीसदी घटकर 211.80 करोड़ रुपये रहा। ऐसा सिक्योरिटीज रिसीप्ट्स के पोर्टफोलियो से प्रोविजंस को कम करने के कारण हुआ, जिसमें हाई प्रोविजंस कवरेज रेशियो होता है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में बैंक की स्लिपेज भी 2.1 प्रतिशत रही, जो लगभग आठ तिमाहियों में सबसे कम है।

जून तिमाही में बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (Gross NPA) जून तिमाही के अंत में 1.7 प्रतिशत रहा, जो काफी हद तक पिछली तिमाही के बराबर है। हालांकि एक साल पहले रहे 2 प्रतिशत के ग्रॉस-NPA से कम था। जून तिमाही में इसका नेट-NPA भी घटकर 0.5 प्रतिशत हो गया, जो इसकी पिछली तिमाही में 0.6 प्रतिशत और पिछले साल की इसी तिमाही में 1.0 प्रतिशत कम था।

यस बैंक का जून तिमाही में लोन ग्रोथ रेट 15 प्रतिशत रहा, जबकि डिपॉजिट राशि में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें