Yes Bank News: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज लेंडर यस बैंक के अगले एमडी और सीईओ यानी सीएमडी विनय मुरलीधर टोंसे (Vinay Muralidhar Tonse) बनेंगे। उनके नाम पर केंद्रीय बैंक RBI की मंजूरी मिल गई है। इसका असर आज बैंक के शेयरों पर भी दिखा और यह शुरुआती बिकवाली के माहौल में भी उछल पड़ा। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में शुरुआती उठा-पटक दिखी लेकिन यस बैंक के शेयर और मजबूत होते चले गए। आज बीएसई पर यह 1.03% की बढ़त के साथ ₹21.54 (Yes Bank Share Price) पर बंद हुआ है लेकिन इंट्रा-डे में यह 1.45% उछलकर ₹21.63 पर पहुंचा था। बैंक ने 3 फरवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी में कहा कि अभी उनके नाम पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेनी बाकी है।
