शानदार दिसंबर तिमाही ने Yes Bank के शेयरों में भरी चाबी, 2% उछलकर पहुंचे एक साल के हाई पर

Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के बैंक Yes Bank के लिए दिसंबर तिमाही बेहतर रही। सालाना और तिमाही दोनों आधार पर इसका लोन एंड एडवाएंसेज, डिपॉजिट्स अच्छा-खासा बढ़ा है और इसका आज शेयरों पर पॉजिटिव असर तो दिखा। हालांकि फिर कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में यस बैंक के शेयर आज टूट गए। बैंक के शेयर आज BSE पर दो फीसदी से अधिक उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे थे

अपडेटेड Jan 03, 2024 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
Yes Bank का लोन एंड एडवांसेज दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 11.9 फीसदी और तिमाही आधार पर 4.1 फीसदी उछलकर 2,17,662 करोड़ रुपये और डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 13.2 फीसदी और तिमाही आधार पर 3.2 फीसदी उछलकर 2,41,831 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के बैंक Yes Bank के लिए दिसंबर तिमाही बेहतर रही। सालाना और तिमाही दोनों आधार पर इसका लोन एंड एडवाएंसेज, डिपॉजिट्स अच्छा-खासा बढ़ा है और इसका आज शेयरों पर पॉजिटिव असर तो दिखा। हालांकि फिर कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में यस बैंक के शेयर आज टूट गए। बैंक के शेयर आज BSE पर दो फीसदी से अधिक उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई 23.73 रुपये पर पहुंचे थे। हालांकि फिर कमजोर मार्केट सेंटिमेंट और मुनाफावसूली के चलते यह दिन के आखिरी में 1.42 फीसदी की कमजोरी के साथ 22.89 रुपये पर बंद हुआ है।

    Yes Bank के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही

    यस बैंक का लोन एंड एडवांसेज दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 11.9 फीसदी और तिमाही आधार पर 4.1 फीसदी उछलकर 2,17,662 करोड़ रुपये और डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 13.2 फीसदी और तिमाही आधार पर 3.2 फीसदी उछलकर 2,41,831 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं टोटल डिपॉजिट्स में करेंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट्स की हिस्सेदारी तिमाही आधार पर बढ़ी है लेकिन सालाना आधार पर घटी।


    सितंबर 2023 तिमाही में टोटल डिपॉजिट्स में CASA की हिस्सेदारी 29.4 फीसदी थी जो दिसंबर 2023 तिमाही में बढ़कर 29.7 फीसदी पर पहुंच गई। हालांकि दिसंबर 2022 तिमाही में यह आंकड़ा 29.9 फीसदी पर था। यह जितना अधिक होगा, बैंक के लिए उतना पॉजिटिव होता है क्योंकि अधिक होने का मतलब है कि बैंक के पास कम खर्च पर अधिक फंड उपलब्ध है। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में दिसंबर तिमाही के ये प्रोविजिनल आंकड़े दिए हैं।

    Bajaj Auto के शेयरों को एकाएक मिला बूस्ट, एक ऐलान ने शेयर को पहुंचा दिया रिकॉर्ड हाई पर

    एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल और आगे क्या है रुझान

    अब शेयरों की बात करें तो यस बैंक के शेयर पिछले साल 23 अक्टूबर 2023 को एक साल के निचले स्तर 14.10 रुपये पर थे। इसके बाद ढाई महीने में ही यह 68 फीसदी से अधिक उछलकर आज इंट्रा-डे में यह 23.73 रुपये पर पहुंच गया जो इसका एक साल का हाई लेवल है। इस हाई लेवल से फिलहाल यह 3 फीसदी से भी अधिक डाउनसाइड है।

    मार्केट एक्सपर्ट प्रकाश गाबा के मुताबिक इस शेयर में 30 रुपये के लेवल पर ब्रेकआउट है। चार्ट पर जो पैटर्न बन रहा है, उसके हिसाब से यह शेयर 150 रुपये के भाव तक पहुंच सकता है। हालांकि उसके पहले 100 रुपये के लेवल पर भी रेजिस्टेंस झेलना पड़ेगा। उन्होंने इस शेयर में 5 साल के हिसाब से निवेश स्ट्रैटेजी अपनाने को कहा है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।