Bajaj Auto के शेयरों को एकाएक मिला बूस्ट, एक ऐलान ने शेयर को पहुंचा दिया रिकॉर्ड हाई पर

बजाज ग्रुप की ऑटो इकाई बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर ग्रीन जोन में खुलने के बाद आज के कारोबारी दिन लगातार रेड जोन में घूम रहे थे। हालांकि फिर कंपनी ने एक ऐलान कर दिया तो शेयर फटाक से 5 फीसदी से भी ऊपर चले गए। बजाज ऑटो ने शेयर बायबैक से जुड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने इससे जुड़ी जानकारी आज एक्सचेंज फाइलिंग में दी है

अपडेटेड Jan 03, 2024 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
Bajaj Auto के शेयरों ने निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है और एक साल में निवेश डबल हो गया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बजाज ग्रुप की ऑटो इकाई बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर ग्रीन जोन में खुलने के बाद आज के कारोबारी दिन लगातार रेड जोन में घूम रहे थे। हालांकि फिर कंपनी ने एक ऐलान कर दिया तो शेयर फटाक से 5 फीसदी से भी ऊपर चले गए। बजाज ऑटो ने शेयर बायबैक से जुड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने इससे जुड़ी जानकारी आज एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। जानकारी के मुताबिक कंपनी के बोर्ड की 8 जनवरी को होने वाली बैठक में शेयरों को वापस खरीदने यानी शेयर बायबैक पर विचार होगा। इस ऐलान पर शेयर 5.96 फीसदी की बढ़त के साथ 7059.75 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए।

    मुनाफावसूली के चलते शेयर थोड़े नरम पड़े और दिन के आखिरी में यह 4.91 फीसदी की मजबूती के साथ 6989.40 रुपये (Bajaj Auto Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6603.25 रुपये तक फिसल गया था।

    एक्सपर्ट्स को सबसे अधिक यह शेयर पसंद, आपके पोर्टफोलियो में है या नहीं?


    तीसरी बार हो सकता है बायबैक

    बजाज ऑटो अगर इस बार शेयर बायबैक का फैसला लेती है तो यह तीसरी बार होगा। इससे पहले वर्ष 2000 में कंपनी ने शेयर बायबैक किया था। उस समय 400 रुपये के भाव पर 1.8 करोड़ शेयर वापस कंपनी ने खरीदे थे। इसके बाद जुलाई 2022 में कंपनी ने 2499.97 करोड़ रुपये में करीब 64 लाख शेयरों को वापस खरीद लिया और इसे 4600 रुपये के भाव में कंपनी ने खरीदा था।

    2024 में भी IPO की बारिश, 27 कंपनियों को SEBI की मंजूरी, 36 इंतजार में

    एक साल में Bajaj Auto ने डबल किए पैसे

    बजाज ऑटो के शेयरों ने निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है और एक साल में निवेश डबल हो गया। पिछले साल 12 जनवरी 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 3522 रुपये पर था। इसके बाद एक साल से भी कम समय में यह 100 फीसदी से अधिक उछलकर आज 3 जनवरी 2024 को 7059.75 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।