Yes Bank में बिके ₹1600 करोड़ के शेयर, कीमत 2% नीचे आई

Yes Bank Block Deal: इसी साल फरवरी में कार्लाइल ग्रुप ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिये यस बैंक में 1.35 प्रतिशत हिस्सेदारी 1056.9 करोड़ रुपये में बेची थी। वित्त वर्ष 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 123.2 प्रतिशत बढ़कर 452 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2023 तिमाही में यह 202 करोड़ रुपये था

अपडेटेड May 03, 2024 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
कार्लाइल ग्रुप ने साल 2022 में Yes Bank में 9.99 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी थी।

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक में एक ब्लॉक डील में लगभग 2.2 प्रतिशत इक्विटी स्टेक की बिक्री हुई है। इसके तहत 63.60 करोड़ शेयरों को बेचा गया। 25 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर हुए इस सौदे की कुल वैल्यू 1602 करोड़ रुपये रही। 2 मई को सीएनबीसी-टीवी 18 ने सोर्सेज के हवाले से कहा था कि अमेरिका का कार्लाइल ग्रुप यस बैंक में 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहा है।सौदे के लिए गोल्डमैन सैक्स के ब्रोकर होने की खबर है।

इस बिक्री से पहले यस बैंक में कार्लाइल की सीए बास्क इनवेस्टमेंट्स के जरिए 8.74 प्रतिशत हिस्सेदारी (वॉरंट कनवर्जन के बाद) थी। CA Basque Investments स्पेशल पर्पस व्हीकल है, जिसका मालिकाना हक सीए मारन्स इनवेस्टमेंट्स के पास है। इसका नियंत्रण कार्लाइल ग्रुप की इकाइयों द्वारा मैनेज किए जाने वाले फंडों के जरिये होता है।

कार्लाइल ने फरवरी में Yes Bank में बेचे थे 39 करोड़ शेयर


इससे पहले इसी साल फरवरी में कार्लाइल ग्रुप ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिये यस बैंक में 1.35 प्रतिशत हिस्सेदारी 1056.9 करोड़ रुपये में बेची थी। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कार्लाइल ग्रुप की इकाई CA Basque Investments ने यस बैंक के 39 करोड़ शेयर 27.10 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे। इन शेयरों में से 30,63,05,668 शेयरों को मॉर्गन स्टैनली एशिया ने इसी कीमत पर खरीदा। खरीद की कुल वैल्यू 830.08 करोड़ रुपये रही। कार्लाइल ग्रुप ने साल 2022 में यस बैंक में 9.99 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी थी।

Yes Bank शेयर में गिरावट

3 मई को यस बैंक का शेयर सुबह बीएसई पर ​लाल निशान में 24.85 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में यह पिछले बंद भाव से करीब 3.5 प्रतिशत तक लुढ़का और 24.55 रुपये के लो तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.96 रुपये पर सेटल हुआ। बैंक का मार्केट कैप 71800 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 123.2 प्रतिशत बढ़कर 452 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2023-24 में बैंक ने 1,251 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 74 प्रतिशत अधिक है।

Bajaj Finance का शेयर 7% तक भागा, दो प्रोडक्ट पर RBI के प्रतिबंध हटाने का असर; ब्रोकरेज का भरोसा बढ़ा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।