Get App

YouTube से हर महीने 4 लाख रुपये कमाते हैं नितिन गडकरी, बताया कैसे करते हैं इस्तेमाल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि YouTube पर डाले गए उनके लेक्चर्स से जुड़े वीडियो को देखने वालों की संख्या बढ़ी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 18, 2021 पर 9:31 AM
YouTube से हर महीने 4 लाख रुपये कमाते हैं नितिन गडकरी, बताया कैसे करते हैं इस्तेमाल

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का कहना है कि उन्हें हर महीने यूट्यूब (YouTube) से 4 लाख रुपये तक की कमाई होती है। गडकरी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्हें हर महीने YouTube से रॉयल्टी के रूप में 4 लाख रुपये मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इसका कारण कोरोना महामारी के दौरान YouTube पर डाले गए उनके लेक्चर्स से जुड़े वीडियो को देखने वालों की संख्या बढ़ी है।

दरअसल, गडकरी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए लागू हुई लॉकडाउन के दौरान अपना वक्त कैसे बिताया, इसके बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान उन्होंने दो काम किए।

गडकरी ने कहा कि पहला तो मैं इस दौरान एक शेफ बन गया था और घर पर खाना बनाना शुरू कर दिया। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लेक्चर देने लगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने इस दौरान करीब 950 लेक्चर दिए थे।

...जब पत्नी को बिना बताए अपने ससुर के घर पर ही नितिन गडकरी ने चलवा दिया था बुलडोजर, जानें वजह

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इनमें कई लेक्चर विदेश की यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच भी दिए गए थे। इसे यूट्यूब पर अपलोड किया गया। उन्होंने कहा कि यूट्यूब चैनल पर मेरे दर्शकों की संख्या बढ़ी है और YouTube अब मुझे हर महीने चार लाख रुपये रॉयल्टी के रूप में दे रहा है।

भरूच (Bharuch) में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) के काम में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सड़क बनाने वाले ठेकेदारों और कंसल्टेंट्स को रेटिंग देनी शुरू की है। अपने बेबाक विचारों के लिए चर्चित गडकरी ने कहा कि भारत में जो लोग अच्छे काम करते हैं, उन्हें सराहना नहीं मिलती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें