Get App

अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश, आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Transformers and Rectifiers India का शेयर 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। कंपनी को भारत की नामचीन कंपनियों से ट्रांसफॉर्मर्स के लिए 145 करोड़ रुपये के दो ऑर्डर मिले। अब कंपनी की ऑर्डर बुक 1521 करोड़ रुपये हो गई है

Translated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 18, 2022 पर 5:07 PM
अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश, आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन
ACC ने 17 अक्टूबर को घोषित तिमाही नतीजों में दूसरी तिमाही के लिए 91 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन घाटा दर्ज किया। इसकी वजह से आज इसका शेयर 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ

अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी 3 हफ्ते की ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब रहे। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 550 और निफ्टी 175 अंक चढ़े। आज 18 अक्टूबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स तीसरे सीधे सत्र में निफ्टी के 17,500 के करीब बंद होने के साथ सकारात्मक नोट पर बंद हुए।

ACC | CMP: Rs 2,219 | कंपनी ने 17 अक्टूबर को घोषित तिमाही नतीजों के लिए 91 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन घाटा दर्ज किया। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 449 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसकी वजह से आज इसका शेयर 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Samvardhana Motherson International | CMP: Rs 64.10 | CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी के 14.6 करोड़ शेयरों में खरीद-फरोख्त देखने को मिली। इस तरह कुल मिलाकर 952 करोड़ रुपये में कंपनी की 4.6 प्रतिशत हिस्सेदारी की बड़ी डील के कारण आज ये शेयर 7 प्रतिशत तक फिसल गया। 17 अक्टूबर को जापान स्थित Sojitz Corp ने ऐलान किया कि वह एक ब्लॉक डील के जरिये Samvardhana Motherson में 1.9 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी

Tata Communications | CMP: Rs 1,239 | कंपनी के शेयर में आज 3 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। सितंबर को समाप्त तिमाही में कंपनी कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 25.1 प्रतिशत बढ़कर 532 करोड़ रुपये रहा। ऑपरेशंस से इसका रेवन्यू 4,431 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवन्यू पिछले साल की समान तिमाही में 4,174 करोड़ रुपये की तुलना में 6.2 प्रतिशत अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें