Get App

Zee Entertainment Share Price: बोर्ड ने लगाई ₹2300 करोड़ जुटाने पर मोहर तो 8% उछल गया शेयर

Zee Entertainment Share Price: एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि फंड जुटाने के तरीके अभी तय नहीं हुए हैं। इन पर अभी और चर्चा की जाएगी। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 3.99 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Ritika Singhअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 4:35 PM
Zee Entertainment Share Price: बोर्ड ने लगाई ₹2300 करोड़ जुटाने पर मोहर तो 8% उछल गया शेयर
Zee Entertainment Enterprises का कहना है कि फंड एक या एक से अधिक राउंड में जुटाया जाएगा।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के शेयरों में 11 जून को दिन में 9.5 प्रतिशत ​तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 112.80 रुपये के हाई तक गया। बाद में 8 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 111.51 रुपये पर सेटल हुआ। एक दिन पहले कंपनी के बोर्ड ने कम से कम 2300 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। यह फंड एक या एक से अधिक राउंड में जुटाया जाएगा। इसका इस्तेमाल कंपनी की रणनीतिक और कारोबारी पहलों के लिए किया जाएगा।

एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि फंड जुटाने के तरीके अभी तय नहीं हुए हैं। इन पर अभी और चर्चा की जाएगी। इससे पहले जून महीने की शुरुआत में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने फीफा के साथ 8 साल की पार्टनरशिप की घोषणा की थी। इसके तहत वह भारत में फुटबॉल विश्व कप 2026 समेत फीफा के सभी 39 वैश्विक फुटबॉल टूर्नामेंट्स का प्रसारण करेगी। भारतीय फुटबॉल प्रेमी ‘जी’ के स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और उसके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर भी इन मैचों का लाइव कवरेज देख सकेंगे।

ZEEL का मार्केट कैप 10700 करोड़ रुपये हो गया है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 3.99 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 3 महीनों में 40 प्रतिशत और 2 सप्ताह में 22 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

मार्च तिमाही में ZEEL के घाटे में गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें