Zee Entertainment: शेयरों में 11 फीसदी की दमदार तेजी, सुलझ गया सोनी के साथ चल रहा मर्जर विवाद

Zee Entertainment और सोनी इंडिया के बीच चल रहा विवाद अब सुलझ गया। सुलह के बाद दोनों कंपनियां एक दूसरे के खिलाफ दायर केस वापस ले लेंगी। इस साल की शुरुआत में Zee और सोनी पिक्चर्स के विलय की यह डील टूटी थी

अपडेटेड Aug 27, 2024 पर 3:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Zee Entertainment और सोनी के बीच मर्जर डील तोड़ने के बाद शुरू हुआ था विवाद

Zee Entertainment के शेयरों में लंबे समय बाद आज 27 अगस्त को अच्छी तेजी देखी गई। कंपनी के शेयरों में आज 15 फीसदी तक की तेजी आई। हालांकि बाद में शेयरों में प्रॉफिटबुकिंग हुई और ये दोपहर 3 बजे 11.54 फीसदी की तेजी के साथ 149.95 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। दरअसल इस तेजी की वजह ये खबर रही है कि कंपनी का सोनी के साथ चल रहा मर्जर विवाद सुलझ गया है।

Zee Entertainment ने बताया कि मर्जर के टर्मिनेशनल को लेकर सोनी के साथ जो विवाद चल रहा था, वो अब सुलझ गया।

इस सेटलमेंट के तहत Zee और सोनी पिक्चर्स इंडिया ने आपसी सहमति से एकदूसरे के खिलाफ दायर सभी केस वापस लेने का फैसला कर लिया है। Zee Entertainment की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, इस समझौते के बाद सिंगापुर इंटरनेशनल आरबिट्रेशन सेंटर और नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) में चल रहे सभी केस वापस ले लिए जाएंगे।


इस साल जनवरी में ही सोनी पिक्चर्स ने Zee Entertainment के साथ 10 अरब डॉलर की मर्जर डील तोड़ दी थी। दोनों के बीच विलय का यह समझौता दिसंबर 2021 में हुआ था। इसके साथ ही सोनी ने 9 करोड़ डॉलर का टर्मिनेशन फीस भी Zee Entertainment पर थोपा था। इसके खिलाप Zee ने NCLT में केस किया था। लेकिन अब समझौता होने के बाद सभी केस वापस ले लिए जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।