Get App

Zee Entertainment का शेयर प्राइस अगले एक साल में हो सकता है दोगुना, तेजी के क्या हैं कारण

डायरेक्टर्स को हटाने की मांग और झुनझुनवाला के इनवेस्टमेंट से कंपनी के स्टॉक में तेजी आ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2021 पर 8:00 AM
Zee Entertainment का शेयर प्राइस अगले एक साल में हो सकता है दोगुना, तेजी के क्या हैं कारण

Zee Entertainment Enterprise का स्टॉक बुधवार को बढ़कर 271.80 रुपये पर पहुंच गया। इसमें 3.79 प्रतिशत की तेजी आई है। स्टॉक मार्केट के माहिर इनवेस्टर कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला की फर्म रेयर एंटरप्राइज और BofA securities के कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने से स्टॉक में तेजी आई है।

कंपनी का स्टॉक मंगलवार को लगभग 40 प्रतिशत चढ़कर 260.50 रुपये पर बंद हुआ था। इसका कारण कंपनी के बड़े शेयरहोल्डर्स की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पुनीत गोयनका सहित तीन डायरेक्टर्स को हटाने की मांग थी।

Zee Entertainment के स्टॉक ने 295.15 रुपये के साथ 52 सप्ताह का हाई छुआ, जो इसका इंट्राडे हाई है। इसका इंट्राडे लो 262 रुपये रहा। इसकी वॉल्यूम में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

पिछले तीन महीनों में कंपनी का स्टॉक लगभग 19 प्रतिशत टूटा था।

Proficient Equities के फाउंडर और डायरेक्टर, मनोज डालमिया ने कहा, "कंपनी के बड़े शेयरहोल्डर्स ने मैनेजमेंट में बदलाव करने की जरूरत बताई है। यह एक बड़ा ब्रांड है और इसके पास मजबूत नेटवर्क है। कंपनी का स्टॉक आकर्षक वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है। इनवेस्टर्स इसे होल्ड कर सकते हैं और 200-210 रुपये का लेवल आने पर इसमें खरीदारी की जा सकती है।"

झुनझुनवाला की फर्म रेयर एंटरप्राइज ने कंपनी के लगभग 50 लाख स्टॉक्स ब्लॉक डील में खरीदे हैं। यह कंपनी में 0.52 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। ये स्टॉक्स 220.44 रुपये प्रति स्टॉक की कीमत पर खरीदे गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें