Get App

Zee Learn के शेयरों में 2% की गिरावट, COO ने दिया इस्तीफा, एक महीने में 22% गिरा भाव

Zee Learn Shares: जी लर्न के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) हिमांशु याग्निक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर आज 9 सितंबर को शुरुआती कारोबार में करीब 2 फीसदी तक लुढ़क गए। जी लर्न ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि हिमांशु ने कंपनी के बाहर नए मौकों की तलाश में खुद से इस्तीफा दिया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 09, 2024 पर 12:41 PM
Zee Learn के शेयरों में 2% की गिरावट, COO ने दिया इस्तीफा, एक महीने में 22% गिरा भाव
Zee Learn Shares: जी लर्न का रेवेन्यू FY24 में 55% बढ़कर 252.63 करोड़ रुपये रहा

Zee Learn Shares: जी लर्न के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) हिमांशु याग्निक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर आज 9 सितंबर को शुरुआती कारोबार में करीब 2 फीसदी तक लुढ़क गए। जी लर्न ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि हिमांशु ने कंपनी के बाहर नए मौकों की तलाश में खुद से इस्तीफा दिया है। सुबह 9.50 बजे के करीब, जी लर्न के शेयर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 8.18 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 22 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।

हिमांशु याग्निक ने सीईओ को लिखे लेटर में कहा, "लंबे समय तक साथ रहने के बाद मैंने ऑर्गनाइजेशन से बाहर जाकर अपने हितों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। मैं आपसे ईमानदारी से अनुरोध करता हूं कि कृपया इस लेटर को जी लर्न लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में मेरे पद से इस्तीफे की औपचारिक सूचना के रूप में स्वीकार करें।"

उन्होंने कहा, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें और मुझे मेरे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से मुक्त करें। मेरा काम करने का आखिरी दिन 06 सितंबर, 2024 होगा।"

जी लर्न का वित्त वर्ष 2024 के दौरान रेवेन्यू 252.63 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक था। वहीं कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट इस दौरान 55 प्रतिशत बढ़कर 86.86 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें