Get App

Zerodha के नितिन कामत ने बताया उतार-चढ़ाव वाले बाजार में भी शानदार रिटर्न कमाने का आसान तरीका

जीरोधा के को-फाउंडर नितिन कामत ने 2 अप्रैल को एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बताया है कि निवेश पर अच्छा रिटर्न कमाने के लिए डायवर्सिफायड इनवेस्टिंग सबसे भरोसेमंद रास्ता है। उन्होंने एक दोस्त के पोर्टफोलियो का उदाहरण दिया है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 03, 2026 पर 5:59 PM
Zerodha के नितिन कामत ने बताया उतार-चढ़ाव वाले बाजार में भी शानदार रिटर्न कमाने का आसान तरीका
अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई की वजह से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है।

शेयर बाजार में आई गिरावट से इनवेस्टर्स काफी मायूस हैं। खासकर उन निवेशकों को ज्यादा झटका लगा है, जिन्होंने पहले कभी ऐसी गिरावट नहीं देखी थी। इनमें ऐसे इनवेस्टर्स शामिल हैं, जिन्होंने कोविड के बाद शेयरों में निवेश शुरू किया था। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर कुछ साल के बाद बाजार में बड़ी गिरावट आती है। फिर, रिकवरी आती है। इनवेस्टर्स को इस उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए। जीरोधा के को-फाउंडर नितिन कामत का कहना है कि इनवेस्टर्स को डायवर्सिफायड इनवेस्टमेंट पर फोकस करना चाहिए।

कामत ने सोशल मीडिया पर 2 अप्रैल को किया पोस्ट

कामत ने इस बारे में 2 अप्रैल को एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि निवेश पर अच्छा रिटर्न कमाने के लिए डायवर्सिफायड इनवेस्टिंग सबसे भरोसेमंद रास्ता है। उन्होंने एक दोस्त के पोर्टफोलियो का उदाहरण दिया है, जिसके पोर्टफोलियो ने हमेशा बाजार के सूचकांकों के मुकाबले ज्यादा रिटर्न दिया है। कामत पहले भी डायवर्सिफायड पोर्टफोलियो के महत्व के बारे में बता चुके हैं। डायवर्सिफायड पोर्टफोलियो का मतलब कई तरह के एसेट्स में निवेश है।

मध्यपूर्व में लड़ाई से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें