Get App

शेयर बाजार BMC चुनाव के चलते बंद! जीरोधा के नितिन कामत ने लगाई लताड़, समीर अरोड़ा ने दिया जवाब

मुंबई में हो रहे स्थानीय निकाय चुनावों के चलते भारतीय शेयर बाजार आज 15 जनवरी को बंद हैं। हालांकि स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म जीरोधा के फाउंडर और सीईओ नितिन कामत इस बंद से खुश नहीं है। कामत ने मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद रखने के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे “खराब योजना” करार दिया

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 2:41 PM
शेयर बाजार BMC चुनाव के चलते बंद! जीरोधा के नितिन कामत ने लगाई लताड़, समीर अरोड़ा ने दिया जवाब
नितिन कामत ने कहा कि ऐसे फैसलों के दूरगामी असर को गंभीरता से नहीं समझा जा रहा है

मुंबई में हो रहे स्थानीय निकाय चुनावों के चलते भारतीय शेयर बाजार आज 15 जनवरी को बंद हैं। हालांकि स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म जीरोधा के फाउंडर और सीईओ नितिन कामत इस बंद से खुश नहीं है। कामत ने मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद रखने के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे “खराब योजना” करार दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में नितिन कामत ने कहा कि मुंबई जैसे शहर के स्थानीय चुनावों के लिए ट्रेडिंग रोकना भारत के शेयर बाजारों की ग्लोबल स्तर पर छवि को कमजोर करता है। खासकर तब जब भारतीय बाजार पूरी तरह से ग्लोबल मार्केट्स से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने तर्क दिया कि किसी स्थानीय चुनाव के लिए स्टॉक एक्सचेंज बंद करना इस बात का संकेत है कि ऐसे फैसलों के दूरगामी असर को गंभीरता से नहीं समझा जा रहा है। खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के बीच भारत की साख पर पड़ने वाले प्रभाव को।

कामत ने दिवंगत निवेशक और वॉरेन बफे के लंबे समय तक बिजनेस पार्टनर रहे चार्ली मगंर का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह की छुट्टियां इसलिए भी बनी रहती हैं क्योंकि मौजूदा व्यवस्था को चुनौती देने के लिए कोई ठोस प्रोत्साहन नहीं होता। उनके मुताबिक, यही सोच एक वजह है कि ग्लोबल निवेशक आज भी भारतीय बाजारों को उतनी गंभीरता से नहीं लेते, जितना वे दूसरे देशों के बाजारों को लेते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें