Zerodha ने काइट में लॉगिन की समस्या दूर की, यूजर्स से मिली थी शिकायत

यूजर्स ने शुरुआती कारोबार के दौरान काइट के मोबाइल ऐप पर लॉगिन में समस्या की शिकायत की थी

अपडेटेड Sep 24, 2021 पर 5:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

डिस्काउंट ब्रोकिंग फर्म Zerodha ने बताया है कि उसने काइट मोबाइल में लॉगिन करने में हो रही समस्या को ठीक कर दिया है। कुछ यूजर्स ने ऐप में लॉगिन करने में मुश्किल होने की शिकायत की थी। यह समस्या ऐसे दिन सामने आई जब बेंचमार्क सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार के दौरान 350 पॉइंट से अधिक चढ़कर पहली बार 60,000 के लेवल को छुआ।

सेंसेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले HDFC बैंक, इंफोसिस और TCS के शेयर्स काफी बढ़ गए। निफ्टी में 100.40 पॉइंट का उछाल आया और इसने 17,923.35 पॉइंट के साथ इंट्रा-डे रिकॉर्ड बनाया।

सेंसेक्स 60,000 के पार पहुंचा, एक साल से कम में 10,000 अंकों की तेजी

Zerodha ने ट्वीट कर बताया, "काइट मोबाइल में लॉगिन में हो रही समस्या अब ठीक हो गई है। हम असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।"

इससे पहले Zerodha ने एक ट्वीट मे्ं कहा था, "हमारे कुछ यूजर्स को काइट मोबाइल में लॉगिन करने में मुश्किल हो रही है। हम यूजर्स को उनके ब्राउजर पर काइट की वेबसाइट इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। हम जल्द ही इस समस्या को ठीक करेंगे।"

सेंसेक्स को 1,000 पॉइंट से 60,000 पॉइंट के लेवल तक पहुंचने में 31 वर्षों से कुछ अधिक लगा है।


बेंचमार्क इंडेक्स 25 जुलाई, 1990 को 1,000 पॉइंट पर था और 4 मार्च, 2015 को इसने 30,000 पॉइंट का लेवल पार किया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।