Get App

Zomato और Swiggy में किसी को नहीं चुना मैक्वेरी ने, इन दो स्टॉक्स पर लगाया दांव

Zomato or Swiggy: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी या जोमैटो के शेयरों को लेकर निवेशकों में कंफ्यूजन रहती है कि किसमें पैसे लगाएं। जेएम फाइनेंशियल ने इनमें से एक को तो चुन लिया है लेकिन मैक्वेरो ने दोनों को खारिज करते हुए रेस्टोरेंट स्पेस को दो अन्य स्टॉक्स चुने हैं। जानिए कि मैक्वेरी ने किन स्टॉक्स पर दांव लगाया है और जेएम फाइनेंशियल ने स्विगी पर क्यों दांव लगाया है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 1:29 PM
Zomato और Swiggy में किसी को नहीं चुना मैक्वेरी ने, इन दो स्टॉक्स पर लगाया दांव
Swiggy के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से इस साल करीब 39 फीसदी और Zomato के शेयर 25 फीसदी टूट चुके हैं।

Zomato or Swiggy: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और स्विगी के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। जोमैटो के शेयर करीब 2 फीसदी और स्विगी के शेयर करीब 4 फीसदी टूट गए। इनके शेयरों में बिकवाली का यह दबाव वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी के इस रुझान पर आया है कि जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) पर रुझान सतर्कता वाला है। इसके शेयरों में बिकवाली का यह दबाव ऐसे समय में आया है, जब न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने खुलासा किया है कि क्विक कॉमर्स की एक और दिग्गज कंपनी जेप्टो (Zepto) 25 करोड़ डॉलर के आईपीओ से पहले हिस्सेदारी की बिक्री के लिए कुछ शेयरहोल्डर्स से बातचीत कर रही है ताकि आईपीओ से पहले भारतीय निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़े। मैक्वेरी की बात करें तो जोमैटो और स्विगी की बजाय ब्रोकरेज फर्म ने खपत में रिकवरी की उम्मीद पर रेस्टोरेंट सेगमेंट से देवयानी इंटरनेशनल और वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड पर दांव लगाया है।

इस साल काफी गिरावट आ चुकी है Zomato और Swiggy में

स्विगी के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से इस साल करीब 39 फीसदी और जोमैटो के शेयर 25 फीसदी टूट चुके हैं। इनके शेयरों में बिकवाली का यह दबाव चालू वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2024 के उम्मीद से कमजोर नतीजे के चलते बना है। जोमैटो के फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी कारोबार के सीईओ राकेश रंजन ने 20 जनवरी को कंपनी के शेयरधारक लेटर में कहा था कि अभी कंपनी सुस्त मांग से जूझ रही है जो नवंबर की दूसरी छमाही के दौरान शुरू हुई थी। वहीं स्विगी के सीईओ (फूड मार्केटप्लेस) रोहित कपूर ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद 5 फरवरी को एनालिस्ट्स से कहा कि दिसंबर तिमाही बाकी तिमाहियों के मुकाबले सु्स्त रही लेकिन 19.2 फीसदी की ग्रोथ 18-22 फीसदी की ग्रोथ के अनुमान के मुताबिक ही रही।

JM Financial ने स्विगी पर लगाया है दांव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें