Zydus Lifesciences Share Price: अमेरिकी रेगुलेटर से मिली मंजूरी, कमजोर मार्केट में भी एक साल के हाई पर पहुंचे शेयर

Zydus Lifesciences Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज (Zydus Lifesciences) के शेयर आज कमजोर मार्केट में भी चढ़े हैं। यह एक साल के हाई पर पहुंच गया। इसके शेयरों में यह खरीदारी अमेरिकी दवा नियामक से एक मंजूरी के चलते दिखी। इस मंजूरी के चलते दवा कंपनी के शेयर ग्रीन जोन में रहे जबकि सेंसेक्स आज रेड जोन में है

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 3:17 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिकी दवा नियामक ने Zydus Lifesciences को Estradiol Transdermal System USP बनाने और बेचने की आखिरी मंजूरी दी है। एस्ट्राडियोल ट्रांसडर्मल को पोस्टमेनोपॉज़ल ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसे गुजरात के मोरैया (अहमदाबाद) में स्थित प्लांट में बनाया जाएगा।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी जाइडस लाईफसाइंसेज (Zydus Lifesciences) के शेयरों में आज कमजोर मार्केट में खरीदारी का शानदार रुझान दिख रहा है। अमेरिकी दवा नियामक से इस एक मंजूरी के चलते निवेशक जमकर इसके शेयर खरीद रहे हैं जिसके चलते यह एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से हड्डियों की बीमारी से जुड़ी दवा को अंतिम मंजूरी मिल गई है। इस वजह से यह बीएसई पर 0.77 फीसदी उछलकर एक साल के हाई 519.70 रुपये (Zydus Lifesciences Share Price) पर पहुंच गया था। इसके भाव मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई लेकिन अभी भी यह 0.28 फीसदी की मजबूती के साथ 517.20 रुपये पर है।

    Zydus Lifesciences को अमेरिका से मिली कैसी मंजूरी

    अमेरिकी दवा नियामक ने इसे Estradiol Transdermal System USP बनाने और बेचने की आखिरी मंजूरी दी है। एस्ट्राडियोल ट्रांसडर्मल को पोस्टमेनोपॉज़ल ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसे गुजरात के मोरैया (अहमदाबाद) में स्थित प्लांट में बनाया जाएगा। अमेरिका में Estradiol Transdermal System USP की सालाना करीब 19 लाख डॉलर की बिक्री है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनी के पास 363 अप्रूवल्स हो चुके हैं और 2003-04 से लेकर अब तक इसने 400 से अधिक एप्लीकेशन फाइल किए हैं।


    Multibagger Stock: तीन साल में 1075% दिया रिटर्न, अब स्टॉक स्प्लिट करेगी यह NBFC, चेक करें रिकॉर्ड डेट

    फीकी थी कंपनी के लिए दिसंबर तिमाही

    जाइडस लाईफसाइंसेज के लिए पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही कुछ खास नहीं रही। अक्टूबर-दिसंबर 2022 में इसका नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 451.10 करोड़ रुपये से गिरकर 255.90 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं इसका रेवेन्यू भी 2,398.80 करोड़ रुपये से गिरकर 2,086.90 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं शेयरों की बात करें तो इस साल निवेशकों की शानदार कमाई हुई है और यह 23 फीसदी से अधिक उछला है। पिछले साल 11 मई 2022 को यह 319.40 रुपये पर था जो एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद 11 महीने में ही 63 फीसदी उछलकर आज एक साल के हाई 519.70 रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।