Multibagger Stock: तीन साल में 1075% दिया रिटर्न, अब स्टॉक स्प्लिट करेगी यह NBFC, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Multibagger Stock: मार्केट में आज कमजोरी का रुझान दिख रहा है लेकिन इस दिग्गज एनबीएफसी के शेयर दो फीसदी से ऊपर चढ़ गए हैं। तीन साल में तो इसने 1075 फीसदी का रिटर्न दिया है। अब यह स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो चुका है। चेक करें कि क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक और स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट क्या है

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 1:36 PM
Story continues below Advertisement
Comfort Fincap के शेयर 7 अप्रैल 2020 को महज 4.19 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 49.25 रुपये पर है यानी कि महज तीन साल में निवेशकों की पूंजी 1075 फीसदी बढ़ गई है। पिछले महीने तो निवेशक और फायदे में थे जब इसके शेयर 126.30 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर थे।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: मार्केट में आज कमजोरी का रुझान दिख रहा है लेकिन दिग्गज एनबीएफसी (NBFC) कंफर्ट फिनकैप (Comfort Fincap) के शेयर दो फीसदी से ऊपर चढ़ गए हैं। तीन साल में तो इसने शानदार रिटर्न दिया है और मल्टीबैगर साबित हुआ है। इसने निवेशकों की पूंजी तीन साल 1075 फीसदी बढ़ाई है। अब एनबीएफसी ने स्टॉक को तोड़ने का फैसला किया है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो चुका है। कंफर्ट फिनकैप के शेयर फिलहाल बीएसई पर 2.09 फीसदी के उछाल के साथ 49.25 रुपये (Comfort Fincap Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं। इंट्रा-डे में यह 49.96 रुपये पर पहुंच गया था। इसका फुल मार्केट कैप 53.44 करोड़ रुपये है।

    Stock Split की क्या है योजना

    कंफर्ट फिनकैप ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले फुल्ली पेड-अप इक्विटी शेयरों को कंपनी दो रुपये की फेस वैल्यू वाले पांच शेयरों में तोड़ेगी यानी कि शेयरहोल्डर्स को एक शेयर के बदले पांच शेयर मिलेंगे। कंपीन ने इसके लिए 5 मई 2023 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर फिक्स किया है यानी इस दिन जिन शेयरहोल्डर्स का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा, उनके पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या बढ़ेगी।


    UK March Inflation Data: मार्च में सुस्त हुई ब्रिटेन में महंगाई बढ़ने की रफ्तार, लेकिन इस कारण बनी हुई है चिंता

    मल्टीबैगर साबित हुआ है Comfort Fincap

    कंफर्ट फिनकैप के शेयर 7 अप्रैल 2020 को महज 4.19 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 49.25 रुपये पर है यानी कि महज तीन साल में निवेशकों की पूंजी 1075 फीसदी बढ़ गई है। पिछले महीने तो निवेशक और फायदे में थे जब इसके शेयर रिकॉर्ड हाई पर थे। कंफर्ट फिनकैप 8 मार्च 2023 को 126.30 रुपये के भाव पर था यानी कि निवेशकों की पूंजी तीन साल में 2914 फीसदी बढ़ गई थी। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस हाई लेवल से यह 61 फीसदी नीचे है। पिछले साल 17 मई 2022 को यह 22.45 रुपये पर था जो एक साल का निचला स्तर है।

    Netflix Password Sharing: दोस्तों के आईडी-पासवर्ड पर कब तक देख सकेंगे मूवी-वेब सीरीज, नेटफ्लिक्स ने किया खुलासा

    कंपनी के बारे में डिटेल्स

    कंफर्ट फिनकैप एनबीएफसी है। बीएसई पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक इसमें प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी तिमाही आधार पर 54.63 फीसदी से बढ़ाकर 55.09 फीसदी कर ली। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो दिसंबर 2022 तिमाही में इसकी नेट इनकम सालाना आधार पर 3.20 करोड़ रुपये से बढ़कर 3.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हालांकि समान अवधि में इसका नेट प्रॉफिट मामूली रूप से घटकर 1.34 करोड़ रुपये से घटकर 1.29 करोड़ रुपये पर आ गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।