Netflix Password Sharing: दोस्तों के आईडी-पासवर्ड पर कब तक देख सकेंगे मूवी-वेब सीरीज, नेटफ्लिक्स ने किया खुलासा

Netflix Password Sharing: ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) मुफ्त पासवर्ड शेयरिंग की समस्या से जूझ रही है। हालांकि अभी भी कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला नहीं किया है। पासवर्ड शेयरिंग के तहत एक यूजर आईडी-पासवर्ड के जरिए कई डिवाइसेज पर नेटफ्लिक्स की सर्विसेज ले सकते हैं। इससे कंपनी का रेवेन्यू प्रभावित होता है। मंगलवार को कंपनी ने मार्च 2023 तिमाही के नतीजे जारी किए

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 12:10 PM
Story continues below Advertisement
नेटफ्लिक्स ने मुनाफा बढ़ाने के लिए पासवर्ड शेयरिंग को रोकने और ऐड को सपोर्ट करने वाले विकल्प को लागू करने की योजना तैयार की है। पासवर्ड शेयरिंग को रोकने की बजाय कंपनी इसके लिए चार्ज वसूलने की सोच रही है।

Netflix Password Sharing: ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) मुफ्त पासवर्ड शेयरिंग की समस्या से जूझ रही है। हालांकि अभी भी कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला नहीं किया है। पासवर्ड शेयरिंग के तहत एक यूजर आईडी-पासवर्ड के जरिए कई डिवाइसेज पर नेटफ्लिक्स की सर्विसेज ले सकते हैं। इससे कंपनी का रेवेन्यू प्रभावित होता है। मंगलवार को कंपनी ने मार्च 2023 तिमाही के नतीजे जारी किए और इसके साथ ही ऐलान कर दिया है कि अभी पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा जारी रहेगी। पहले इसे पहली तिमाही में लागू करने की योजना थी लेकिन अब कंपनी की योजना इसे अगली तिमाही तक के लिए शिफ्ट कर दिया गया है। 31 मार्च तक इसने 17.5 करोड़ स्ट्रीमिंग सब्सक्राइबर्स अपने प्लेटफॉर्म से जोड़े हैं। इसके बाद नेटफ्लिक्स के शेयर 10 फीसदी से अधिक फिसल गए थे लेकिन फिर इसमें शानदार रिकवरी हुई।

कंपनी ने क्यों जारी रखने का किया फैसला

कंपनी का कहना है कि पासवर्ड शेयरिंग जारी रखने से दूसरी तिमाही की तुलना में तीसरी तिमाही में इसकी मेंबरशिप ग्रोथ और रेवेन्यू बेनेफिट में गिरावट आएगी। हालांकि इसके बावजूद कंपनी का मानना है कि मेंबर्स और कारोबार के हिसाब से इसे फायदा मिलेगा। मार्च तिमाही में इसे 816 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू हासिल हुआ था जो एनालिस्ट्स के अनुमान के मुताबिक ही रही। पिछले साल की समान तिमाही में इसे 787 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू मिला था।


Layoff News: Disney में बड़ी छंटनी की योजना, इतने एंप्लॉयीज को कंपनी से निकाला जाएगा बाहर

10 करोड़ से अधिक परिवार साझा करते हैं अपना अकाउंट

नेटफ्लिक्स ने पिछले साल कहा था कि रेवेन्यू बढ़ाने के लिए यह पासवर्ड शेयरिंग पर लगाम लगाएगी। हालांकि अभी इसे लागू करने के फैसले को आगे खिसका दिया गया है। कंपनी के खुलासे के मुताबिक 10 करोड़ से अधिक परिवार अकाउंट साझा करते हैं जो इसके वैश्विक यूजर बेस का करीब 43 फीसदी है। इसके चलते नए कंटेट में निवेश की क्षमता पर असर पड़ा है।

Amazon Layoff: एमेजॉन में फिर छंटनी, इस बार इन एंप्लॉयीज पर चल रही तलवार

कंपनी की क्या है योजना

नेटफ्लिक्स ने मुनाफा बढ़ाने के लिए पासवर्ड शेयरिंग को रोकने और ऐड को सपोर्ट करने वाले विकल्प को लागू करने की योजना तैयार की है। पासवर्ड शेयरिंग को रोकने की बजाय कंपनी इसके लिए चार्ज वसूलने की सोच रही है। फरवरी में कंपनी ने न्यूजीलैंड, कनाडा, पुर्तगाल और स्पेन समेत 12 देशों में इसे लागू कर दिया लेकिन फिलहाल इसे आगे नहीं बढ़ा रही है।

World's Wealthiest City: यह है दुनिया का सबसे अमीर शहर, यूरोप के सिर्फ एक सिटी को जगह, भारतीय शहरों की ये है स्थिति

इसके तहत यूजर्स को अपने अकाउंट्स का एक प्राइमरी लोकेशन तय करने को कहा जाता है। इसके बाद उन्हें दो सब-अकाउंट्स उनके लिए बनाने की मंजूरी दी जाती है जो होम बेस में नहीं रहते हैं। इसके लिए कंपनी कुछ चार्ज भी वसूलती है। कनाडा में पेड शेयरिंग से इसका मेंबरशिप बेस और रेवेन्यू अमेरिका की तुलना में ज्यादा तेज बढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।