वरिष्ठ नागरिक (Senior citizens) कम जोखिम और सुनिश्चित रिटर्न की वजह से बैंकों के फिक्स्ड डिपोजिट (FDs) में निवेश को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि, FD पर मिलने वाली ब्याज दरें बहुत अधिक नहीं होती हैं। चूंकि, इक्विटी मार्केट काफी उतार-चढ़ाव वाला होता है और इसमें प्रिंसिपल अमाउंट भी डूबने का डर रहता है, जिस वजह से सीनियर सिटीजंस इक्विटीज में इंवेस्ट करने से बचते हैं।
FD की ब्याज दरें कम होने के बावजूद यस बैंक (Yes Bank) और डीबीएस बैंक (DCB Bank) जैसे कुछ बैंक हैं जो सीनियर सिटाजंस को 3 साल में मैच्योर होने वाले FD पर अच्छा रिटर्न देते हैं। ये दोनों बैंक का 3 साल के FD का इंटरेस्ट रेट अट्रैक्टिव है। आपको बता दें कि बड़े बैंकों के मुकाबले कस्टमर्स को FD पर अधिक इंटरेस्ट छोटे बैंक देते हैं।
3 साल के FD पर इतना इंटरेस्ट देते हैं बैंक
3 साल में मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपोजिट पर Yes Bank सीनियर सिटीजंस को सबसे ज्यादा 7.50% इंटरेस्ट ऑफर कर रही है। यानी अगर आप यस बैंक में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो 3 साल में यह रकम 1,24,792 रुपये हो जाएगी। इसी तरह DCB Bank 3 साल के FD पर 7.25% इंटरेस्ट दे रही है। यानी 3 साल में सीनियर सिटीजंस का 1 लाख रुपये 1,24,055 रुपये हो जाएगा।
ये बैंक दे रहे इतना इंटरेस्ट
सीनियर सिटीजंस को 3 साल में मैच्योर होने वाले फिक्स्ड डिपोजिट पर RBL बैंक 7.10% ब्याज दे रही है। वहीं, IndusInd बैंक 7%, बंधन बैंक 6.25% ब्याज देती है। सरकारी बैंकों में सीनियर सिटीजंस को 3 साल के FD पर केनरा बैंक 6%, यूनियम बैंक 6%, बैंक ऑफ इंडिया 5.80%, SBI 5.80% और पंजाब एंज सिंध बैंक 5.75% इंटरेस्ट देती है।