ये लाइट ब्लू जामदानी साड़ी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बार पहनी है। इस साड़ी पर लाइट ब्लू पर वाइट और ब्लैक कलर का प्रिंट है। ये शुद्ध हैंडलूम कॉटन साड़ी है।
2019 में निर्मला सीतारमण ने पहली बार बजट पेश किया। वित्त मंत्री इस दौरान एक ब्राइट पिंक और गोल्डन बॉर्डर की मंगलागिरी साड़ी में नजर आई थीं। ये पहला मौका था जब ब्रीफकेस के ट्रेंड को खत्म कर बही खाते के साथ बजट पेश किया गया।
2020 के बजट के दिन निर्मला सीतारमण एक पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। भारतीय संस्कृति में पीले रंग को उत्सव और उत्साह से जोड़कर देखा गया है। ‘Aspirational India’ थीम के साथ इस साड़ी के रंग को मैच किया गया था।
2021 के बजट में वित्त मंत्री ने लाल और ऑफ व्हाइट रंग की रेशम से बनी पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी। साड़ी के बॉर्डर पर इकत पैटर्न बना था वहीं बॉर्डर सुनहरे और हरे रंग का था। पोचमपल्ली इकत पारंपरिक रूप से तेलंगाना के भूदान पोचमपल्ली में बनाया जाता है। इसे 'भारत के रेशम शहर' के रूप में जाना जाता है।
चौथा बजट पेश करते वक्त निर्मला सीतारमण एक जंग लगे लोहे के रंग और मरून के कॉम्बिनेशन से बनी एक हैंडलूम साड़ी वित्त मंत्री ने पहनी थी इस साड़ी के बॉर्डर पर सिल्वर धागों का महीन काम था। ये एक बोमकई साड़ी थी जिसे खासतौर पर ओडिशा में बनाया जाता है।
2023 बजट को पेश करने से पहले निर्मला सीतारमण ने एक लाल रेशम की साड़ी पहनी है जिसके बॉर्डर पर काले धागों और सुनहरे रंग की डिटेलिंग थी।