Ram Mandir Photos: आलिया भट्ट संग रणबीर कपूर पहुंचे अयोध्या, सेलेब्स की शानदार तस्वीरें आईं सामने

राम मंदिर अयोध्या के लिए मुंबई से रवाना हुए सेलेब अयोध्या पहुंच गए हैं। भारी सिक्योरिटी के बीच उन्हें राम मंदिर तक ले जाया जाएगाष आज देश के कोने-कोने से 7000 मशहूर हस्तियां आने वाली हैं। उनके स्वागत में अयोध्या पलकें बिछाए तैयार है। पीएम मोदी थोड़ी देर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेंगे-

अपडेटेड Jan 22, 2024 पर 11:18
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयोध्या पहुंच गए हैं। ये तस्वीरें मुंबई से रवाना होने से पहले क्लिक की गई थीं।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयोध्या पहुंच गए हैं। ये तस्वीरें मुंबई से रवाना होने से पहले क्लिक की गई थीं।

माधुरी दीक्षित अपने पति डॉक्टर राम नेने के साथ मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना होते दिखाई दीं। फिलहाल वो कड़ी सिक्योरिटी के साथ अयोध्या पहुंच गई हैं।

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए मुंबई से रवाना होने से पहले अमिताभ बच्चन सफेद कुर्ते और पायजामे में दिखाई दिए। फिलहाल वो राम नगरी में कदम रख चुके हैं।

बॉलीवुड के पावर कपल्स में शामिल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। दोनों का अयोध्या आगमन हो चुका है।

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ हाथ में पौधा लिए दिखाई दिए। उन्हें भी राम नगरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का आमंत्रण मिला है।