Ayodhya Food Walk: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ इन चीजों का उठाएं लुत्फ, जानिए अयोध्या का पारंपरिक स्वाद

खाना अपने आप में एक भाव है। वो अनुभूति जो गणेश को मोदक और कृष्ण को माखन खाने में मिलती है।राम मंदिर का परिसर आज लोगों के स्वागत के लिए बाहें फैलाए तैयार है। वहीं कुछ लोग अयोध्या के खाने का विवेचन करने में जुटे हुए हैं। ज्यादातर लोगों का ये मानना है कि शिव की नगरी बनारस और राम नगरी अयोध्या के स्वाद और पकवानों में समानता है। वहीं फूड राइटर और इतिहासकार संगीता खन्ना ने लोगों के इस भ्रम को तोड़ दिया है। संगीता ने बताया कि अयोध्या का खाना लखनऊ के शाकाहारी पकवानों से प्रेरित है।

अपडेटेड Jan 22, 2024 पर 13:00
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
संगीता खन्ना के मुताबिक बनारस के स्वाद का एक्सपर्ट दुनिया का सबसे पुराना शहर काशी।  फिर भी इस शहर के खाने से ज्यादा लखनऊ का जायका अयोध्या के पकवानों में झलकता है।
संगीता खन्ना के मुताबिक बनारस के स्वाद का एक्सपर्ट दुनिया का सबसे पुराना शहर काशी। फिर भी इस शहर के खाने से ज्यादा लखनऊ का जायका अयोध्या के पकवानों में झलकता है।

कचौरी को ही ले लीजिए, लखनऊ हो या बनारस या अयोध्या की गलियां आपको इसकी भरमार मिलेगा। बनारस की कचौरी साइज में पतली और बड़ी होती है। इसके भीतर पीली और दूसरी तरह की दालें फीलिंग के तौर पर भरी जाती हैं। बनारस में इसे आलू की सब्जी के साथ खाने का रिवाज है। दूसरी तरफ अयोध्या और लखनऊ में कचौरी फुली, गोल और मोटी होती है। दोनों ही शहरों में इसे चने की दाल के साथ परोसा जाता है।

अयोध्या वासियों को जलेबी दही के साथ खाना पसंद है। इनके नाश्ते में कभी दही-जलेबी तो कभी कचौरी-दाल और कभी कभार तो दोनों ही देखने को मिल जाते हैं। जलेबी दही के इस कॉम्बिनेशन को विश्वनाथ की जलेबी भी कहा जाता है। 75 सालों से लोगों का दिल जीतने वाले मौर्य मिष्ठान भंडार को दही जलेबी के लिए कई नेशनल एसोसिएशन स्ट्रीट वेंडर भारतीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

अयोध्या आए और चाट ना खाई तो खाक अयोध्या आए। चाट यहां के लोगों का पसंदीदा स्ट्रीट फूड है। पापड़ी चाट और आलू चाट ये दो वैरायटी यहां पर सबसे ज्यादा खाई जाती हैं।

मीठे में रबड़ी अयोध्या वालों का पसंदीदा मिष्ठान है। अयोध्या की क्लासिक रबड़ी एक दम मोटी, केसर से भरपूर और इलायची के स्वाद से भरी है२ै112। अयोध्या की इस रबड़ी को जलेबी और मालपुए के साथ खाया जाता है।

अयोध्या के एक टूर गाइड रवि मौर्या के हिसाब से पकौड़े खाने हैं और वो भी एकदम ताजे। तो गब्बर छोले भटूरे और चाट पर पहुंच जाइए। ये बेहद ही फ्रेश और बढ़िया क्वालिटी के तेल से तैयार राम लड्डू परोसते हैं। राम लड्डू कोई प्रसाद नहीं बल्कि चना दाल का पकौड़ा है जिसे मूली, धनिया, इमली चटनी और नींबू के रस के साथ परोसा जाता है।

अयोध्या की स्पेशल नवाबगंज आलू की सब्जी स्वाद में  खास है । इस सब्जी को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला नवाबगंज आलू  साइज में छोटे और लाल रंग के होते हैं। ये डिश काफी महंगी होती है। आलू ही 200 रुपए किलो बिकता है। इस डिश को बिना पानी के मिर्ची और जीरे के साथ पकाया जाता है।

अयोध्या को राम जितने प्रिय हैं उतने ही हनुमान भी। ऐसे में हनुमान का प्रिय खाना रोट भी अयोध्यावासियों को पसंद है। रोट को चीनी, केला, आटा और घी से बनाया जाता है। अयोध्या चौक पर सबसे बेहतरीन क्वालिटी का रोट मिलता है।

जैसे बनारस में सर्दियां मक्खन मलइयो के बिना अधूरी हैं वैसे ही अयोध्या में भी गुलगुले बादल जैसी चमकदार दूध क्रीम से बनी ये डिश खाने का चलन है। इस मिष्ठान में पिस्ता और केसर डाला जाता है। यहां का पेड़ा दूध का गाढ़ा कर खोए और चीनी के मिश्रण से बनता है।

अयोध्या के लोग अपने दिन को एक दूध गिलास के साथ खत्म करते हैं। ये कोई ऐसा वैसा दूध नहीं होता बल्कि गहरी कढ़ाई में देर तक उबाला हुआ मोटी मलाई वाला दूध होता है।  यहां के लोगों को हर चीज ताजी खाना पसंद है। ऐसे में हर मिठाई की दूकान पर आपको पकवान ताजे ही मिलेंगे।

Story continues below Advertisement

मौर्या मिष्ठान भंडार शास्त्री नगर, बजरंग मिष्ठान भंडार स्वर्घ द्वार, ठाकुर मिष्ठान भंडार अयोध्या चौक और गब्बर छोले भटूरे पर जाना ना भूलें।