IND Vs BAN: भारतीय टीम के 184 रनों के जवाब में बांग्लादेश ने 7 ओवर में बिना विकेट गंवाए 66 रन बना लिए थे। लेकिन फिर बारिश आने के कारण खेल रोकना पड़ा। खेल शुरू होने पर बांग्लादेश के लिए संशोधित लक्ष्य 16 ओवर में 151 रन कर दिया गया। लेकिन बांग्लादेश की टीम छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी।
IND Vs BAN: भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। भारत ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह को काफी हद तक पक्का कर लिया है। भारत के चार मैच में छह अंक हो गए हैं। टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, बांग्लादेश चार मैच में चार अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है।
IND Vs BAN: विराट कोहली का एडीलेड ओवल पर शानदार प्रदर्शन बदस्तूर आज भी जारी रहा। आज के मैच में कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन बनाए। कोहली के अलावा भारत के लिए केएल राहुल ने 32 गेंद पर 50 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने भी 16 गेंद पर 30 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन छह गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND Vs BAN: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज विराट कोहली टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के महान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया।
IND Vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ 16वां रन पूरा करते ही विराट टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर बन गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्का लगाकर 64 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके साथ ही कोहली के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 1,016 रन हो गए हैं।
IND Vs BAN: बारिश के कारण मैच बीच में रोकना पड़ा, जबकि बांग्लादेश 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात ओवर में बिना कोई विकेट खोए 66 रन बनाकर डकवर्थ लुइस नियम के तहत 17 रन से आगे था। बारिश रुकने के बाद उन्हें नियम के तहत 16 ओवर में 151 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला।