भारत-न्यूजीलैंड के इस वनडे इतिहास से जुड़े 10 खास रिकॉर्ड..
टीम इंडिया ने मार्च 2009 में न्यूजीलैंड को सर्वाधिक स्कोर से हराया था। क्राइस्टचर्च में खेले गए वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट खोकर 392 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
अक्टूबर 2016 में विशाखापट्टनम भारत ने वनडे मैच में न्यूजीलैंड महज 79 रन पर ढेर कर दिया था। ये कीवी टीम का भारत के खिलाफ सबसे न्यूनतम स्कोर है।
दाम्बुला में अगस्त 2010 को खेले गए ODI मैच में टीम इंडिया को कीवी टीम के हाथों शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मुकाबले में भारत को 200 रनों के विशाल अंतर से हराया था।
वेलिंग्टन में मार्च 1990 में भारत ने सबसे कम रनों के अंतर से मैच जीता था। इस भिड़ंत में न्यूजीलैंड को एक रन से रोमांचक शिकस्त देकर भारत ने विजय हासिल की थी।
भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने दोनों के ODI मुकाबलों में 1750 रन जड़े हैं।
भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस साल सबसे कमाल की पारी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी। हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ 149 गेंद पर 208 रन शुभमन गिल ने बनाए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने रिकॉर्ड तोड़ पारियां खेली हैं। वीरेंद्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 वनडे शतक जड़े हैं। उनका ये रिकॉर्ड भारत की ओर से अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
भारतीय टीम की ओर से कीवी टीम के सबसे ज्यादा विकेट झटकने का खिताब पूर्व तेज गेंदबाज जवगाल श्रीनाथ के नाम है। उन्होंने ODI में न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 विकेट लिए हैं।
न्यूजीलैंड के पूर्व फास्ट बॉलर शेन बॉन्ड ने अगस्त 2005 को बुलावायो वनडे में भारतीय टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और महज 19 रन खर्च कर 6 विकेट चटकाए थे।
Story continues below Advertisement
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने भारत के खिलाफ वनडे मैचों में 19 कैच लिए हैं। उनका ये रिकॉर्ड आज भी कायम है।