Happy Birthday King Kohli: किंग कोहली के नाम हैं क्रिकेट के कई अजब-गजब रिकॉर्ड

विराट कोहली आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने इस कमाल के करियर में उन्होंने कई बार अपनी टीम की डूबती नैया को संभाला। बतौर कप्तान कई रिकॉर्ड्स बनाए और कई पुराने रिकॉर्ड्स भी तोड़े। आइए एक नजर डालते हैं उनके इस शानदार करियर की हाइलाइट उनके बल्ले से निकले कमाल के स्कोर्स पर-

अपडेटेड Nov 05, 2023 पर 15:04
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विराट कोहली के विराट रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना है नामुमकिन
विराट कोहली के विराट रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना है नामुमकिन

विराट कोहली आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्हें ऐसे ही इतिहास का सबसे महान क्रिकेटर नहीं कहा जाता है।

पूर्व भारतीय कप्तान के नाम टेस्ट मैच में अब तक छह दोहरे शतक का रिकॉर्ड है। वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर ब्रायन लारा ने भी बतौर टेस्ट कप्तान पांच दोहरे शतक जड़े थे। ये रिकॉर्ड विराट कोहली ने तोड़ नया कीर्तिमान रचा है।

विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। इसके अलावा उन्होंने औसतन 50 तक खेले गए अपने टेस्ट मैच, ODI औऱ T20 में 20,000 तक रन बनाए हैं।

IPL के नौवें संस्करण तक RCB की ओर से खेलने वाले क्रिकेटर ने अब तक 973 रन अपने खाते में जोड़े हैं। इस सीजन उन्होंने चार शतक जड़े जो एक सिंगल सीजन में किसी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं।

दिल्ली का ये बैट्समैन सबसे तेज 1000, 5000, 6000, 7000, 8000, 9000 और 10,000 ODI में बनाने के लिए जाना जाता है।

विराट कोहली की कमाल की बल्लेबाजी औऱ ताबड़तोड़ रिकॉर्ड्स के बलबूते पर उन्हें 2013 में अर्जुन अवॉर्ड, 2017 में पद्म श्री और 2018 में राजीव खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।