मसूरी और मालदीव सहित घूमने के लिए बेस्ट हैं पांच जगहें, बेहद सस्ते में कर सकते हैं फैमिली टूर

Cheap And best place for Holiday: घूमना हर किसी को पसंद होता है। हम से अधिकतर लोग केवल घूमने फिरने के इरादे ही अक्सर छुट्टी लेते हैं। घूमने के लिए अक्सर हम किसी पहाड़ी जगह, बीच वाली जगह या डेजर्ट वाली जगह में से किसी एक जगह का ऑप्शन चुनते हैं। इन जगहों में देश और विदेश दोनों जगहें शामिल हो सकती हैं। हालांकि घूमने के दौरान एक सबसे बड़ी दिक्कत पैसों को लेकर आती है। घूमने के दौरान हमारा बहुत सारा पैसा खर्च होता है। लेकिन फिर भी कई सारी ऐसी जगहें हैं जहां आप काफी कम खर्च में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। आइये डालते हैं एक नजर ऐसी ही पांच जगहों पर

अपडेटेड Jan 29, 2023 पर 14:52
Story continues below Advertisement
Cheap And best palce for Holiday: घूमने के दौरान एक सबसे बड़ी दिक्कत पैसों को लेकर आती है
Cheap And best palce for Holiday: घूमने के दौरान एक सबसे बड़ी दिक्कत पैसों को लेकर आती है

चाहे सर्दियों के दिनों में बर्फबारी का मजा लेना हो या फिर गर्मियों में पहाड़ों की गुनगुनी धूप का मसूरी हमेशा से ही टूरिस्टों के फेवरेट स्पॉट में शामिल रहा है। इसे पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह उत्ताराखंड की राजधानी देहरादून से बस कुछ घंटों की दूरी पर ही है। यहां आपको हिमालय के नाजारों के साथ ही साथ कई सुंदर झरने और खूब सारी प्राकृतिक हरियाली देखने को मिलेगी।

मालदीव हमेशा से भारतीयों के सबसे फेवरेट विदेशी टूरिस्ट जगहों में से एक रहा है। आप बेहद ही कम पैसे में मालदीव की यात्रा पर जा सकते हैं। यह चारों ओर समुद्र से घिरा हुआ एक देश है, जहां पर कई सारे सुंदर बीच और रिसॉर्ट हैं। अगर आप बेहद ही कम पैसे में भारत के बाहर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप मालदीव जा सकते हैं।

पालमपुर हिमाचल प्रदेश में बसा एक छोटा सा हिल स्टेशन है। अक्सर पहाड़ी पर्यटक जगहों पर लोगों की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में अगर लोगों की भीड़ से दूर किसी एकांत पहाड़ी जगह पर अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो पालमपुर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह कांगड़ा घाटी में स्थित है। आप पालमपुर में चाय के बागानों के साथ ही साथ हिमालय पर्वत श्रृंखला के धौलाधार रेंज जैसी जगहों का लुत्फ उठा सकते हैं।

सेशेल्स हिंद महासागर के बीच में बसा एक छोटा सा देश है। हालांकि अभी इसके बार में काफी कम सैलानियों को पता है। लेकिन यहां पर आप कई सारे सुंदर बीचों, हरियाली भरे दृश्यों और कई सारे अलग अलग तरह के जानवरों को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप सस्ते में विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं और ज्यादा भीड़ भाड़ भी नहीं पसंद है तो आप सेशेल्स को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।

पिछले कुछ सालों के दौरान UAE का यह शहर भारतीयों के सबसे पसंदीदा विदेशी शहरों में से एक बन गया है। अबु धाबी को एक हेरिटेज सिटी के तौर पर जाना जाता है। यहां पर जहां एक तरफ कई सारी ऊंची इमारतें और शॉपिंग मॉल हैं तो दूसरी तरफ सुंदर बीच। जिस वजह से यह शहर घूमने के लिए कई लोगों के पसंदीदा जगहों में शामिल है।