कश्मीर में बना भारत का पहला कांच का इग्लू रेस्टोरेंट, देखें बर्फबारी के बीच खूबसूरत तस्वीरें

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर हमेशा से ही पर्यटकों का सबसे पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस रहा है। सर्दियों के मौसम में सैलानी बड़ी तादाद में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए कश्मीर घूमने जाते हैं। डल लेक, सोनमर्ग और गुलमर्ग कश्मीर के फेमस टूरिस्ट स्पॉट हैं। हाल ही में कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच कांच का इग्लू रेस्टोरेंट काफी फेमस हो रहा है। आइये देखते हैं इस कांच के इग्लू रेस्टोरेंट की कुछ तस्वीरें।

अपडेटेड Feb 11, 2023 पर 19:07
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कश्मीर में बना भारत का पहला कांच का इग्लू रेस्टोरेंट, देखें बर्फबारी के बीच खूबसूरत तस्वीरें
कश्मीर में बना भारत का पहला कांच का इग्लू रेस्टोरेंट, देखें बर्फबारी के बीच खूबसूरत तस्वीरें

कश्मीर का पहला इग्लू रेस्टोरेंट
कांच के इस इग्लू रेस्टोरेंट को कोलाहोई ग्रीन हाइट्स होटल ने बनाया है। इस होटल का दावा है कि यह कश्मीर घाटी का पहला कांच का बना इग्लू रेस्टोरेंट है। इससे पहले इसी होटल ने कश्मीर घाटी का पहला बर्फ से ढका रेस्टोरेंट बनाया था।

बनाए गए हैं तीन इग्लू
होटल के मैनेजर ने बताया कि इसका आइडिया उनको फिनलैंड से मिला था। जिसके बाद अपने होटल के बाहर उन्होंने तीन कांच के इग्लू बनाए जिसे गुलमर्ग आने वाले सैलानी काफी पसंद कर रहे हैं।

साल 2021 में बनाया था दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू
होटल मैनेजर हामिद मसौदी के मुताबिक गुलमर्ग में उनका होटल पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस तरह की कोशिशें करता रहता है। उन्होंने कहा कि साल 2020 और साल 2021 में उनके होटल ने दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू बनाया था। इस साल उन्होंने घाटी का पहला ग्लास का इग्लू बनाया है।

काफी फेमस हो रहा है रेस्टोरेंट
गुलमर्ग में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच कांच से बना यह इग्लू रेस्टोरेंट सैलानियों के बीच काफी फेमस हो रहा है। इस रेस्टोरेंट में सैलानियों को खाना खाते हुए तस्वीर खिंचाते हुए देखा जा सकता है।

इस तरह से बनाया गया इग्लू
होटल के मैनेजर ने बताया कि इस कांच के इग्लू को बनाने के लिए इंपोर्टेड फैब्रिकेटेड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। जिस वजह से यह रेस्टोरेंट गर्म बना रहता है। इस इग्लू में एक बार में आठ लोग बैठ सकते हैं।