International Women's Day: दुनिया की 5 ऐसी दमदार महिलाएं जिनके जैसा बनने का सपना हर लड़की देखती है

पूरी दुनिया में हर साल 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day) मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल अलग अलग क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को सामने लाने और लैंगिक असमानता को तेजी से खत्म करने के नजरिए से मनाया जाता है। बता दें कि भारत सहित पूरी दुनिया में हर एक क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी कामयाबी का परचम लहराया है। ऐसे में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आइये जानते हैं भारत की उन महिलाओं के बारे में जिन्होंने कॉर्पोरेट जगत में कामयाबी की एक नई इबारत लिखी है और वे दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कंपनियों को लीड कर रही हैं।

अपडेटेड Mar 07, 2023 पर 20:40
Story continues below Advertisement
International Women's Day: दुनिया की 5 ऐसी दमदार महिलाएं जिनके जैसा बनने का सपना हर लड़की देखती है

लीना नायर
लीना नायर फ्रेंच लग्जरी ग्रुप चैनल (Chanel) की सीईओ हैं। XLRI जमशेदपुर की एलुमनाई रह चुकीं लीना नायर साल 1992 में यूनिलिवर की इंडिया सब्सिडरी एचयूएल (HUL) में जॉब कर चुकी हैं। लीना ने HUL में करीब 30 सालों तक काम किया। लीना HUL की पहली महिला और सबसे कम उम्र की चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर भी रह चुकी हैं। लीना नायर ने साल 2021 में HUL से विदा लेते हुए फैशन पावरहाउस चैनल में शामिल होने का फैसला किया था।

किरण मजूमदार शॉ
किरण मजूमदार शॉ भारत सहित पूरी दुनिया की महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं। किरण को भारत के अलावा पूरी दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिला शख्सियतों की लिस्ट में गिना जाता है। किरण मजूमदार-शॉ बेंगलुरु में बायोटेक्नोलॉजी फर्म बायोकॉन की फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन हैं। इसके अलावा किरण मजूमदार शॉ फर्स्ट जनरेशन आंत्रप्रेन्योर, फिलेनथ्रॉपिस्ट, सबसे अमीर महिलाओं में से एक और एक्टिव ट्विटर यूजर के तौप पर जानी जाती हैं।

फाल्गुनी नायर
फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। फाल्गुनी नायर ऑनलाइन शॉपिंग फैशन ब्रांड नायका (Nykaa) की फाउंडर और सीईओ हैं। बता दें कि नायका स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने वाली पहली ऐसी यूनिकॉर्न कंपनी है जिसे किसी महिला के द्वारा लीड किया जा रहा है। फाल्गुनी ने 50 साल की उम्र में अपने खुद की 2 मिलियन पूंजी से नायका की शुरुआत की थी। नायका को शुरू करने के लिए फाल्गुनी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल से मैनेजिंग डायरेक्टर की पोस्ट से इस्तीफा दे दिया था।

देविका बुलचंदानी
देविका बुलचंदानी ओगिल्वी (Ogilvy) की ग्लोबल सीईओ हैं। देविका बुलचंदानी ग्लोबल एडवर्टाइजिंग एजेंसी ओगिल्वी की सीईओ बनने वाली पहली भारतीय महिला हैं। देविका बुलचंदानी ने फियरलेस गर्ल नाम के एक अभियान की शुरुआत की थी। जिसके तहत अमेरिकी वॉल स्ट्रीट के सिंबल चार्जिंग बुल के स्टैच्यू के सामने एक यंग गर्ल का स्टैच्यू बनाया गया था।

रेवती अद्वैती
रेवती अद्वैती फ्लेक्स (Flex) की सीईओ के तौर पर काम कर रही हैं। रेवती अद्वैती बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) की एलुमनाई भी हैं। रेवती ने ईटन में शॉप फ्लोर सुपरवाइजर के रूप में अपना करियर शुरू किया था।