Photos: भारतीयों के लिए इन देशों के खुले दरवाजे, घूमने का बना सकते हैं प्लान, बस जान लें वैक्सीनेशन और क्वारंटीन नियम

UK, दुबई और मालदीव जैसे देशों में घूमने का बना सकते हैं प्लान, तस्वीरें देख कर नहीं रोक पाएंगे खुद को

अपडेटेड Nov 17, 2021 पर 17:50
Story continues below Advertisement

France: पूरी तरह से वैक्सीनेट लोगों के लिए फ्रांस के दरवाजे खुले हैं। अच्छी बात यह है कि इसने Covishield को मंजूरी दी है। पहले से ही C Type वीजा रखने वाले यात्री तुरंत यात्रा कर सकते हैं और सभी कैटेगरी के लिए नए सिरे से वीजा जारी करना भी फिर से शुरू हो गया है।

Switzerland:पूरी तरह से वैक्सीनेट भारतीय (केवल  Covishield) स्विटजरलैंड की यात्रा कर सकते हैं। उन्हें बोर्डिंग से 72 घंटे पहले की वैलिड नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके अलावा  बाकी लोगों को बोर्डिंग से 72 घंटे पहले की वैलिड नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी और एंट्री के 4 से 7 दिन के बीच एक और टेस्ट कराना होगा।

Thailand: जिन भारतीयों ने वैक्सीन ली है, वे भी और जिन्होंने नहीं ली, वे भी थाईलैंड की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें टेस्टिंग और क्वारंटाइन के लिए अलग-अलग नियमों का पालन करना होगा।

Dubai: भारत के सभी वीजा होल्डर्स दुबई की यात्रा कर सकते हैं, इसमें शॉर्ट स्टे टूरिस्ट वीजा और एंप्लॉयमेंट वीजा वाले लोग भी शामिल हैं। दुबई जाने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी नहीं है।

Maldives: 26 जुलाई, 2021 से, जिन द्वीपों पर लोग रहते हैं, वहां भी भारतीयों को जाने की अनुमति दे दी गई है। इन द्वीपों पर जाने के लिए उन्हें वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (कोविशील्ड की अनुमति है) और एक नेगेटिव RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी।

UK: भारत के सभी यात्री UK की यात्रा कर सकते हैं, चाहे उन्होंने वैक्सीनेशन कराया हो या नहीं। ध्यान रहे 22 नवंबर 2021 से, वैक्सीनेशन स्टेटस के आधार पर, भारतीयों के लिए टेस्टिंग और क्वारंटीन नियम बदल जाएंगे।

Sri Lanka: अब सभी भारतीय श्रीलंका जा सकते हैं। पूरी तरह से वैक्सीनेट यात्रियों को अराइवल के बाद न ही टेस्ट कराना होगा और न ही क्वारंटीन में रहना होगा। वहीं जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं ली है, उन्हें अराइवल के बाद 2 टेस्ट कराने होंगे और अराइवल के बाद 14 दिनों के लिए टूरिज्म बायो बबल में रहना होगा।