Ram Mandir: फूलों से सजी है अयोध्या नगरी, रामलला के यहां करें दिव्य दर्शन

Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजकर तैयार है। रामलाला के प्राण प्रतिष्ठा का समय बेहद नजदीक आ चुका है। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मशहूर हस्तियों का आगमन भी शुरू हो चुका है। इस बीच बहुत से लोगों की इच्छा राम मंदिर देखने की है। राम मंदिर के भीतर चल रही सजावट की कई तस्वीर भी सामने आई हैं। यहां देखिए राम मंदिर की नई तस्वीरें

अपडेटेड Jan 22, 2024 पर 11:18
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ram Mandir:  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने ने अयोध्या के राम मंदिर की तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर किया है।
Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने ने अयोध्या के राम मंदिर की तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर किया है।

राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज यानी 22 जनवरी को होना है। इसका शुभ मुहूर्त भी नजदीक आ रहा है। कुछ ही देर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।

राम मंदिर की सजावट में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। विदेश से फूल मंगाए गए हैं। कई तरह के फूलों से मंदिर को सजाया गया है। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए मशूहर हस्तियां भी आना शुरू हो चुके हैं।

मंदिर के खंभों और दीवारों में बेहतर डिजाइन बनाई गई है। मंदिर के ऊपरी हिस्से को भी खूबसूरती के साथ सजाया गया है। मंदिर की भव्यता को देखकर हर कोई आकर्षित हो रहा है।

अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में होगी। ये मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा।