Get App

Grammy 2024: 'क्वीन ऑफ क्रिसमस' के नाम से पॉपुलर Mariah Carey को मिलने जा रहा है Recording Academy’s ग्लोबल इंपैक्ट अवॉर्ड!

Mariah Carey को क्वीन ऑफ क्रिसमस और ना जाने किन-किन टाइटल्स से नवाजा गया है। मारिया केरी के गाने हमेशा से ही चार्टबस्टर रहे हैं। इस साल आयोजित होने वाले 66वें Grammy में उन्हें Recording Academy’s ग्लोबल इंपैक्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। आइए उनकी हिट लिस्ट और उपलब्धियों के बारे में जानते हैं-

अपडेटेड Feb 03, 2024 पर 15:46
Story continues below Advertisement
मारिया केरी हंटिंगटन न्यू यॉर्क में पैदा हुईं। सिंगर ने काफी छोटी उम्र से ही गाना गाना और लिखना शुरू कर दिया था। कैरी को 19 साल की उम्र में बड़ा ब्रेक मिला। उन्होंने जून 1990 में अपना पहला एल्बम लॉन्च किया।

बिलबोर्ड 200 पर 11 हफ्ते एल्बम टॉप पर रहा। इस एल्बम के चार गाने हॉट 100 नंबर 1 भी छाए रहे- इन गानों में " विज़न ऑफ़ लव," "लव टेक्स टाइम," "समडे" और "आई डोंट वाना क्राई” हैं।

"ऑल आई वांट फॉर क्रिसमस इज़ यू” उनका ऑल टाइम हिट रहा। उनका ये गाना हॉलिडे क्लासिक है जिकी वजह से उन्हें “क्वीन ऑफ क्रिसमस" भी कहा जाता है। 1994 में 25 साल की उम्र में उनका रिलीज किया गया ये गाना गीत प्रेमियों के लिए काफी बड़ा तोहफा था।

"ऑल आई वांट फॉर क्रिसमस इज़ यू” गाना लगातार पांच सालों तक हर दिसंबर में चार्ट के टॉप पर पहुंच गया है। हर साल अरबों बार इसे हॉलि़डे सीजन में स्ट्रीम किया जाता है।

मारिया केरी ने 1993 के एल्बम म्यूजिक बॉक्स को अपना अब तक का सबसे सफल काम बताया है। लेकिन उनकी बटरफ्लाई, रेनबो और ग्लिटर जैसे एल्बम हमेशा से चार्ट के शीर्ष पर महत्वपूर्ण समय बिताया है।

मारिया केरी को बिलबोर्ड की रानी, क्रिसमस की रानी, रीमिक्स की रानी कहा जाता है। ऐसे में अब उन्हें Recording Academy’s ग्लोबल इंपैक्ट अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है।