भारत का इतिहास और संस्कृति दुनिया में सबसे प्राचीन है। यहां दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल मौजूद है। प्राचीन मंदिरों से लेकर ऐतिहासिक किलों तक, ये स्थल भारत के अतीत की झलक पेश करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 10 ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बता रहे हैं। (Image- Google)
1. Ellora Caves, Maharashtra: प्राचीन वास्तुकला की एक आश्चर्यजनक उत्कृष्ट कृति, एलोरा गुफाएँ चट्टानों को काटकर बनाए गए है। इसमें बौद्ध, हिंदू और जैन परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। इन गुफाओं में सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध कैलासा मंदिर है, जो चट्टानों को काट कर बनाया गया है। कई लोग तो यहां तक मानते हैं कि इस मंदिर को भगवान ने बनाएं हैं। क्यों कि इंसानों द्वारा इसे बनाना संभव नहीं है। (Image- Google)
2. Khajuraho, Madhya Pradesh: भारत की संस्कृति और प्राचीन इतिहास को अगर देखना हो तो आपको मध्य प्रदेश के खजुराहो अवश्य जाना चाहिए। ये जगह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में भी शामिल है। यहां जटिल नक्काशीदार पत्थरों के मंदिर बने हैं जो यहां आने वालों को काफी पसंद आते हैं। (Image- Google)
3. Qutub Minar, Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद कुतुब मीनार के बारे में कौन नहीं जानता। ये मीनार ना सिर्फ दुनिया की सबसे ऊंची मीनार में शामिल है बल्कि इसका इतिहास भी काफी दिलचस्प है। 73 मीटर ऊंचा यह स्मारक दिल्ली सल्तनत युग के दौरान फारसी और इस्लामी प्रभाव की झलक पेश करता है। अगर आप यहां जा ही रहें हैं तो पास में ही स्थित लौह स्तंभ को देखना न भूलें। ये लोह स्तंभ 1600 साल से भी ज्यादा पुराना होने के बावजूद भी आज तक सुरक्षित है। (Image- Google)
4. Amer Fort, Rajasthan: जयपुर की पहाड़ी पर बना आमेर का किला मुगल और राजपूत वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। इसमें महलनुमा हॉल, जटिल भित्तिचित्रों और हरे-भरे आंगन मौजूद है, जिस देख कर
हर कोई इसकी खूबसूरती में खो जाता है। आमेर को भारत के सबसे सुंदर पुरातात्विक स्थलों में से एक कहा जाता है। (Image- Google)
5. Hampi, Karnataka: विजयनगर साम्राज्य की राजधानी रही हम्पी अब यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में दुनिया भर में जाना जाता है। ये अपने सदियों पुराने मंदिरों, बाजारों और शाही बाड़ों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां मौजूद खंडहर भारत के गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करता है। (Image- Google)
6. Sanchi Stupa, Madhya Pradesh:सांची भोपाल से करीब 46 किलोमीटर दूरी पर बसा हुआ है। सांची भारत समेत दुनिया भर में अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां के पहाड़ियों पर कई स्तूप बने हुए हैं जो बौद्ध धर्म से संबंधित हैं। इतिहास की माने तो सम्राट अशोक ने यहां पर पहला स्तूप बनाया था। (Image- Google)
7. Nalanda, Bihar: बिहार का नालंदा भारत ही नहीं दुनिया का विश्व धरोहर है। दुनिया के पहले आवासीय विश्वविद्यालयों में से एक, नालंदा में ज्ञान और ज्ञान की प्राचीन दुनिया बसती थी, लेकिन 1199 में बख्तियार खिलजी ने इसे जला दिया था, जिसके बाद ये खंडहर में तबदील हो गया। लेकिन ये आज भी भारत के प्राचीन इतिहास को संजो कर रखे हुआ है। यहां आपको अपनी जिंदगी में एक बार जरूर जाना चाहिए। (Image-Google)
8. Konark Sun Temple, Odisha: कोणार्क का सूर्य मंदिर, जिसे सात घोड़ों वाला मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर को सात घोड़ों द्वारा खींचे जाने वाले विशाल रथ जैसा बनाया गया है,जो भारत की सबसे शानदार वास्तुशिल्प कृतियों में से एक है। सूर्य देव को समर्पित ये मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। (Image- Google)
9. Ajanta Caves, Maharashtra: अजंता की गुफाएँ प्राचीन भारत की इतिहास से भरी-पड़ी है। अगर आप भारत के प्राचीन इतिहास को देखना चाहते हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। यहां पर दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व के बौद्ध रॉक-कट मंदिर मौजूद है। (Image- Google)
Story continues below Advertisement
10. Fatehpur Sikri, Uttar Pradesh:फ़तेहपुर सीकरी को मुग़ल सम्राट अकबर ने बसाया था। ये कभी मुगलों की राजधानी भी थी। आज यहां आपको लाल बालू पत्थर के महल और शानदार मस्जिद देखने को मिलते हैं। (Image- Google