Credit Cards

भारत के 7 सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिर, जहां हर शिव भक्त देखते हैं जाने का सपना, Photos में करें मंदिर के दर्शन

10 Famous Temples of Lord Shiva: भगवान शिव के भक्त भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में रहते हैं। हर साल बाबा भोले के भक्त मंदिरों के दर्शन करने जाते हैं। देश भर के शिव मंदिरों में हमेशा भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। आप भी अगर शिव भक्त हैं और उनके प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको भगवान शिव के 7 प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताते हैं

अपडेटेड Nov 16, 2024 पर 18:00
Story continues below Advertisement
भगवान शिव की महिमा को कौन नहीं जानता। हर कोई भगवान की आराधना करते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों का ध्यान भी सबसे ज्यादा रखते हैं। अगर आप भी भगवान शिव की आराधना करते है और देश भर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको देश के 7 सबसे प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बता रहे हैं। (Image-Google)

केदारनाथ मंदिर (उत्तराखण्ड): केदारनाथ मंदिर हिमालय के क्षेत्र में स्थित है और चार धाम यात्रा का हिस्सा है। केदारनाथ बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। देश में भगवान शिव की सबसे प्रसिद्ध मंदिरों की बात करें तो बाबा केदार का नाम सबसे आगे आता है। (Image-Google)

काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी, उत्तर प्रदेश): काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। यह भारत के उत्तर प्रदेश के प्राचीन शहर बनारस के विश्वनाथ गली में स्थित है। काशी हिंदुओं के सबसे पवित्र तीर्थ स्थान में से एक है। यहां हर साल लाखों भक्त बाबा के दर्शन करने देश-विदेश से आते हैं। (Image-Google)

महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन, मध्य प्रदेश): महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित है। भारत के कई पुराणों,महाभारत और कालिदास जैसे महाकवियों में भी इस मंदिर की महिमा के बारे में बताया गया है। (Image-Google)

सोमनाथ मंदिर (गुजरात): गुजरात वेरावल के प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ मंदिर भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। 1026 में मुस्लिम आक्रांता महमूद ग़ज़नवी ने इस मंदिर को तोड़ दिया था। जब भारत आजाद हुआ तो 1951 में इसका पुन: निर्माण करवाया गया। तब से लेकर ये आज तक ये 100 करोड़ से भी ज्यादा हिंदुओं का तीर्थ स्थान है। (Image-Google)

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (आंध्र प्रदेश): आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा ज़िले में कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल पर्वत पर श्रीमल्लिकार्जुन विराजमान हैं। इसे दक्षिण का कैलाश कहते हैं। अनेक धर्मग्रन्थों में इस स्थान की महिमा बतायी गई है। महाभारत के अनुसार श्रीशैल पर्वत पर भगवान शिव विराजमान करते हैं। (Image-Google)

रामेश्वरम: रामेश्वरम हिंदुओं का एक पवित्र तीर्थ है। यह तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। यह तीर्थ हिन्दुओं के चार धामों में से एक है। इसके अलावा यहां स्थापित शिवलिंग बारह द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। रामायण के मुताबिक भगवान राम ने जब लंका पर चढ़ाई की थी तो अपने हाथों से इस शिव लिंग की स्थापना की थी। (Image-Google)

बृहदीश्वर मंदिर (तंजावुर, तमिलनाडु): बृहदीश्वर मन्दिर या राजराजेश्वरम् तमिलनाडु के तंजौर में स्थित है। इस मंदिर को 11वीं सदी के आरम्भ में पेरुवुटैयार कोविल द्वारा बनवाया गया था। यह मंदिर पूरी तरह से ग्रेनाइट पत्थर से बना हुआ है, जो पूरी दुनिया में अपनी तरह का एकमात्र मंदिर है। (Image-Google)