
कारोबार बंद होने पर शेयर 5% गिरावट के साथ ₹148 पर सेटल हुआ। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के कमजोर नतीजों से शेयर में बिकवाली का दबाव दिखा। तिमाही के दौरान कंपनी ने ₹21.88 करोड़ का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा देखा। एक साल पहले देवयानी इंटरनेशनल ₹1.7 लाख के मुनाफे में थी।
ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर ₹1376.75 करोड़ दर्ज किया गया। एक साल पहले यह ₹1222.15 करोड़ था। खर्च ₹1408.46 करोड़ के रहे, जो सितंबर 2024 तिमाही में ₹1230.89 करोड़ के थे।
Devyani International का मार्केट कैप ₹18200 करोड़ है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 61.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 6 महीनों में 19 प्रतिशत कमजोर हुआ है।
BSE पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर ₹209.65 है, जो 6 जनवरी 2025 को क्रिएट हुआ। ₹130.05 का 52 सप्ताह का निचला स्तर 7 अप्रैल 2025 को देखा गया।
अप्रैल-सितंबर 2025 छमाही में देवयानी इंटरनेशनल का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹2733.72 करोड़ रहा, जो एक साल पहले ₹2444 करोड़ था। खर्च ₹2775.86 करोड़ के दर्ज किए गए।
कंपनी ने 6 महीनों में ₹18.19 करोड़ का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा देखा, जबकि एक साल पहले कंपनी ₹24.37 करोड़ के मुनाफे में थी।