Get App

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में हुई प्रणित मोरे की री-एंट्री, फरहाना-तान्या का उतरा चेहरा

Bigg Boss 19: टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस के घर में अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर घरवालों के बीच में लड़ाई होती रहती है। हेल्थ इश्यू की वजह से बाहर गए प्रणित मोरे की घर में वापसी से फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट खुश नजर आए। आइए जानते हैं बिग बॉस के घर में आज क्या-क्या हुआ।

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 07, 2025 पर 11:45 PM
Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में हुई प्रणित मोरे की री-एंट्री, फरहाना-तान्या का उतरा चेहरा
आइए जानते हैं बिग बॉस के घर में आज क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' शुरुआत से ही फैंस की फेवरेट शो बना हुआ है। बिग बॉस के घर में अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर घरवालों के बीच में लड़ाई होती रहती है। वहीं वीकेंड के वार एपिसोड में प्रणित मोरे तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा। लेकिन आज प्रणित मोरे शो में वापस आ गए है। हेल्थ इश्यू की वजह से बाहर गए प्रणित मोरे की घर में वापसी से सभी कंटेस्टेंट खुश नजर आए। वहीं दूसरी ओर आज घर में अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच ड्यूटी को लेकर काफी बहस हुआ। आइए जानते हैं बिग बॉस के घर में आज क्या-क्या हुआ।

प्रणित मोरे की हुई री-एंट्री

एपिसोड की शुरुआत नीलम गिरी और तान्या मित्तल की अमाल मलिक को लेकर बातचीत से होती है, जहां तान्या मानती है कि उसे अपने बर्ताव पर थोड़ा सोचने की जरूरत है। नीलम साफ कहती है कि वह अब इस पर कुछ नहीं सुनना चाहती, क्योंकि पहले भले ही उसके मन में अमाल के लिए सॉफ्ट कॉर्नर था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। बाद में, प्रणित मोरे घर में शानदार री-एंट्री करते हैं। फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल को छोड़कर सभी घरवाले खुश हो जाते हैं। वे उसे गले लगाने भी नहीं जाते। कैप्टन अमाल सभी घरवालों को इंस्ट्रक्शन देते हैं कि वह प्रणित को कोई ड्यूटी नहीं देंगे।

आज घर में क्या क्या हुआ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें