Get App

Zootopia 2 Trailer Out: ज़ूटोपिया 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, श्रद्धा कपूर की आवाज़ में जुडी हॉप्स ने मचाया धमाल

Zootopia 2 Trailer Out: श्रद्धा कपूर ने ज़ूटोपिया 2 के हिंदी ट्रेलर में जूडी हॉप्स की आवाज़ दी है। अपने शानदार अभिनय से सबका दिल जीत लिया है। फिल्म सिनेमाघरों में 28 नवंबर, 2025 को रिलीज़ होगी। इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 08, 2025 पर 5:30 PM
Zootopia 2 Trailer Out: ज़ूटोपिया 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, श्रद्धा कपूर की आवाज़ में जुडी हॉप्स ने मचाया धमाल
ज़ूटोपिया 2 ट्रेलर आउट! श्रद्धा कपूर की आवाज़ में जुडी हॉप्स ने मचाया धमाल

Zootopia 2 Trailer Out: ज़ूटोपिया 2 का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। इसने सबका दिल जीत लिया है। श्रद्धा कपूर का इस फिल्म में मेन किरदार जुडी हॉप्स की हिंदी आवाज़ बनना, लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अपनी प्यारी मुस्कान, सादगी और चुलबुले स्वभाव के लिए मशहूर श्रद्धा ने जुडी में एक नई ताज़गी भर दी है, जो  जुडी हॉप्स की खुशी, हिम्मत और जोश को बहुत अच्छे से दिखाती है।

एक्ट्रेस की आवाज़ जुडी हॉप्स के किरदार में बिल्कुल सही बैठती है, जब ज़रूरत हो तो मस्ती भरी, दिल छू लेने वाले पलों में फीलिंग्स से भरी, और जब मिशन में हिम्मत दिखानी हो तो दमदार। श्रद्धा की जोशीली आवाज़ और प्यारे अंदाज़ ने जुडी को भारतीय दर्शकों के लिए और भी अपनापन और पसंदीदा बना दिया है।

ट्रेलर से पता चलता है कि जुडी और निक की कहानी एक बार फिर रोमांचक, मज़ेदार और दिल को छू लेने वाली होगी। ज़ूटोपिया की इस रंगीन दुनिया में इस बार नए चैलेंज, समझदारी भरा ह्यूमर और वही खास इमोशनल गहराई है जिसने पहली फिल्म को दुनिया भर में हिट बनाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें