Gainers & Losers: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी, इन 10 शेयरों में रही तेज उठा-पटक, आपने किस पर लगाया था दांव?

Gainers & Losers: लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज संभले। हालांकि अभी भी रिकॉर्ड हाई से ये 5 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

अपडेटेड May 29, 2025 पर 16:14
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली के शुरुआती दबाव के बाद अच्छी रौनक दिखी। एफएमसीजी और पीएसयू बैंक को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन बंद हुआ है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 320.70 प्वाइंट्स यानी 0.39% की बढ़त के साथ 81633.02 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.33% यानी 81.15 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24833.60 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Gainers & Losers: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली के शुरुआती दबाव के बाद अच्छी रौनक दिखी। एफएमसीजी और पीएसयू बैंक को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन बंद हुआ है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 320.70 प्वाइंट्स यानी 0.39% की बढ़त के साथ 81633.02 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.33% यानी 81.15 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24833.60 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

IndusInd Bank । मौजूदा भाव: ₹824.15 (+2.41%)
सेबी ने इंडसइंड बैंक के पूर्व सीईओ और डिप्टी सीईओ समेत पांच पर कार्रवाई की और इन्हें सिक्योरिटीज मार्केट से बैन कर दिया तो आज इंट्रा-डे में इंडसइंड बैंक के शेयर 2.72% उछलकर ₹826.60 पर पहुंच गए।

Coforge । मौजूदा भाव: ₹8623.15 (+1.84%)
चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया की धमाकेदार तिमाही और अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ पर रोक लगाने के फैसले ने निफ्टी आईटी की दो दिनों की गिरावट को थाम दिया। निफ्टी आईटी पर आज सबसे तेज उछाल कोफोर्ज में रही जो इंट्रा-डे में आज 2.63% उछलकर ₹8690.00 पर पहुंच गया।

Cummins India । मौजूदा भाव: ₹3160.80 (+6.16%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर कंप्रेसर, पंप और डीजल इं​जन बनाने वाली कमिंस इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 7.2% गिरकर ₹521.4 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 6.1% उछलकर ₹2,456.9 करोड़ पर पहुंच गया और बोर्ड ने हर शेयर पर ₹33.50 के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी तो शेयर आज इंट्रा-डे में 7.71% उछलकर ₹3207.05 पर पहुंच गए।

Insecticides India । मौजूदा भाव: ₹861.35 (+3.78%)
इंसेक्टिसाइड्स का मार्च तिमाही में सालाना आधार पर कंसालिडेटेड प्रॉफिट 84.7% बढ़कर ₹13.89 करोड़, रेवेन्यू 31.7% उछलकर ₹358.92 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 226% उछलकर ₹28.47 करोड़ और मार्जिन 4.70 पर्सेंटेज प्वाइंट्स 3.2% से 7.9% पर पहुंच गया तो शेयर इंट्रा-डे में 7.89% उछलकर ₹895.50 पर पहुंच गए।

Waaree Energies । मौजूदा भाव: ₹3018.30 (+7.91%)
वारी एनर्जीज की सब्सिडरी वारी सोलर अमेरिका को एक अमेरिकी यूटिलिटी स्केल सोलर डेवलपर से 568 मेगावाट सोलर मॉड्यूल्स के लिए 17.6 करोड़ डॉलर का ऑर्डर मिला तो शेयर इंट्रा-डे में 8.69% उछलकर ₹3039.95 पर पहुंच गए। इसकी सप्लाई वित्त वर्ष 2027 से शुरू होगी।

Welspun Corp । मौजूदा भाव: ₹895.00 (+9.97%)
वेलस्पन कॉर्प ने वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹17,500 करोड़ के रेवेन्यू का अनुमान लगाया है जो 25% की ग्रोथ है। इसके अलावा ऑपरेटिंग प्रॉफिट की ग्रोथ का अनुमान 18% की स्पीड के साथ ₹2,200 करोड़ का है। इंवेस्टर प्रेजेंटेशन में दिखाए गए इन अनुमानों से शेयर आज इंट्रा-डे में 10.98% उछलकर ₹903.20 पर पहुंच गए।

HG Infra । मौजूदा भाव: ₹1134.85 (+2.17%)
एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को गुजरात में एक 300 MW/600 MWh स्टैंडएलोन बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (BESS) प्रोजेक्ट मिला तो शेयर इंट्रा-डे में 2.33% उछलकर ₹1136.65 पर पहुंच गए। यह बीईएसएस के 500 MW/1000 MWh प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसे गुजरात ऊर्जा विकास निगम ने छठे चरण के टैरिफ पर आधारित कॉम्पटीटिव बिडिंग प्रोसेस के तहत शुरू किया है।

Bharat Rasayan । मौजूदा भाव: ₹8920.00 (-8.69%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर भारत रसायन का नेट प्रॉफिट 62.3% गिरकर ₹25 करोड़, रेवेन्यू 1% फिसलकर ₹306.5 करोड़, मार्जिन 9.25 पर्सेंटेज प्वाइंट फिसलकर 13.12% पर आया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 9.84% टूटकर ₹8807.45 पर आ गए। हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू 12% बढ़कर ₹1,173 करोड़ और नेट प्रॉफिट 52% उछलकर ₹125 करोड़ पर पहुंच गया।

Dee Development Engineers । मौजूदा भाव: ₹306.05 (+11.98%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स का ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹34.6 करोड़ से उछलकर ₹63.5 करोड़, मार्जिन 14.21% से बढ़कर 22.18%, रेवेन्यू ₹2.4 अरब से ₹2.4 अरब और कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹11.9 करोड़ से उछलकर ₹31.5 करोड़ पर पहुंचा तो शेयर आज इंट्रा-डे में 16.50% उछलकर ₹318.40 पर पहुंच गए।

Story continues below Advertisement

Balaji Amines । मौजूदा भाव: ₹1459.60 (-2.12%)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर बालाजी एमाइन्स का रेवेन्यू 15% गिरकर ₹353 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 39% फिसलकर ₹59.7 करोड़, और शुद्ध मुनाफा 44% फिसलकर ₹40.4 करोड़ पर आया तो शेयर आज इंट्रा-डे में 7.36% टूटकर ₹1381.35 पर आ गए।